Vacancy 2026: बीपीसीएल में निकलीं तकनीशियन, ऑपरेटर की नौकरियां, कौन कर सकता है आवेदन? जानें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने गैर-प्रबंधकीय (Non-Executive) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती मुंबई रिफाइनरी और कोच्चि रिफाइनरी में प्रवेश स्तर (Entry-Level) के पदों के लिए की जाएगी। अधिसूचना के अनुसार, कुल 154 रिक्तियां भरी जाएंगी।

पद का नाम रिफाइनरी रिक्तियां
प्रक्रिया तकनीशियन (रासायनिक) मुंबई रिफाइनरी 60
प्रक्रिया संचालक/संचालक (रासायनिक) कोच्चि रिफाइनरी 64
तकनीशियन/ऑपरेटर (यांत्रिक) कोच्चि रिफाइनरी 13
तकनीशियन (विद्युत) कोच्चि रिफाइनरी 17
कुल 154

 

किस स्टेट कोड के लिए क्या योग्यता चाहिए?

स्टेट कोड A और B के लिए उम्मीदवार के पास केमिकल इंजीनियरिंग या केमिकल टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ संबंधित क्षेत्र में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण आवश्यक है।

 

 

वहीं, स्टेट कोड C के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और एक वर्ष का संबंधित अनुभव या अप्रेंटिसशिप जरूरी है। स्टेट कोड D के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल पावर सिस्टम या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (इंडस्ट्रियल कंट्रोल) में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ कम से कम एक वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव या अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण भी अनिवार्य है।

 

आयु सीमा: बीपीसीएल गैर-प्रबंधकीय भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। यह आयु सीमा 1 जुलाई 2026 के आधार पर तय की जाएगी। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन-क्रीमी लेयर) यानी ओबीसी (NCL) श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट मिलेगी। 

कैसे होगा चयन प्रक्रिया?

  • चरण 1 कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): उम्मीदवारों को सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी और इसमें गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं है। प्रश्न पत्र में 60 अंक विषय से संबंधित और 40 अंक अंग्रेजी, गणित, तार्किक क्षमता, सामान्य जागरूकता व समसामयिक मामलों से जुड़े होंगे।
  • चरण 2 कौशल परीक्षा और मेडिकल टेस्ट: सीबीटी में निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को कौशल/दक्षता परीक्षा (SPT) के लिए बुलाया जाएगा। यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को रोजगार पूर्व चिकित्सा परीक्षण से गुजरना होगा। अंतिम नियुक्ति उन्हीं उम्मीदवारों की होगी जो बीपीसीएल के मेडिकल फिटनेस मानकों को पूरा करेंगे।
और पढ़े  MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

कितना मिलेगा वेतन?

बीपीसीएल में चयनित उम्मीदवारों को एनजी-2 ग्रेड में नियुक्त किया जाएगा। इस पद के लिए 26,500 से 34,000 के वेतनमान में शुरुआती मूल वेतन 26,500 प्रति माह होगा। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी

  • Related Posts

    MP पुलिस: कांस्टेबल जीडी के 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं पास भी भर पाएंगे फॉर्म, कब शुरू होगा आवेदन?

    मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपी ईएसबी) और मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से पुलिस कांस्टेबल जीडी के पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। कुल 7,500 पदों पर…

    जीडीएस भर्ती 2026: डाक विभाग में 23757 पदों पर भर्ती, 10वीं पास आज से करें पंजीकरण, बिना परीक्षा होगा चयन

    भारतीय डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) के 23,757 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय…