विकासखंड पूरा बाजार के ग्रामपंचायत रामपुर सरधा में गुरुवार को पंचायत भवन का लोकार्पण..

Spread the love

अयोध्या विकासखंड पूरा बाजार के ग्राम पंचायत रामपुर सरधा में गुरुवार को पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह पूर्वक किया गया। लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिलाधिकारी नीतीश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने संयुक्त रूप से लोकार्पण किया।
लोकार्पण के बाद मुख्य अतिथि भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह जिले का पहला पंचायत भवन है जहां पर विभिन्न प्रतियोगी पुस्तकें होंगी उपलब्ध। कंप्यूटर व इंटरनेट की भी सुविधा उपलब्ध। ग्रामीण क्षेत्र के प्रतियोगी छात्रों को इसका पूरा लाभ मिलेगा। जनपद के 25 अन्य ग्राम पंचायतों में भी ग्राम पंचायत पुस्तकालय बनकर तैयार हो चुके हैं अन्य कई ग्राम पंचायतों में भी कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत सहायक नियमित रहकर ग्राम पंचायत के निवासियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगे। लेखपाल व पंचायत सचिव रोस्टर बनाकर सप्ताह में एक दिन समय नियत कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगे। अन्य विभागों के अधिकारी भी भ्रमण कर अपनी अपनी योजनाओं की जन सामान्य को जानकारी देगे। जिलाधिकारी ने आगे पुस्तकालयों में ग्राम पंचायत के बच्चों की आवश्यकता के अनुसार अच्छे प्रकाशन की पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रधान प्रतिनिधि व प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सूर्यवंशी अंकुर ने कहा कि पंचायत भवन को इस स्तर से बनाया गया है कि ग्रामीणों को समस्त जानकारी व सुविधाएं मिलती रहेगी इसके लिए इधर उधर कहीं भटकना नहीं पड़ेगा जिसकी संपूर्ण व्यवस्था प्रशासन ने करा दिया गया है। लोकार्पण समारोह में ग्राम प्रधान हेमलता सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी कोमल मिश्रा, नीतिन सिंह सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

और पढ़े  UP सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार और BJP संगठन में नियुक्तियां इसी हफ्ते, शाह के साथ बैठक के बाद फैसला

Spread the love
  • Related Posts

    वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का-  प्रेमानंद महाराज के आश्रम में लिया आशीर्वाद, आध्यात्मिक बातचीत में लिया हिस्सा

    Spread the love

    Spread the loveभारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सोमवार को वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने प्रेमानंद जी महाराज के…


    Spread the love

    राजधानी में अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा, जब्त करने की हो रही तैयारी

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में सुल्तानपुर रोड पर एलडीए की वेलनेस सिटी आवासीय योजना के अंदर और आसपास दिवंगत माफिया अतीक अहमद की 50 बीघा से अधिक जमीन है। एलडीए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *