केदारनाथ धाम में यात्री की अचानक बिगड़ी तबीयत, एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा

केदारनाथ धाम में रविवार को एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस दौरान मरीज को त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और प्राथमिक उपचार देते हुए यात्री को विवेकानंद हॉस्पिटल, केदारनाथ पहुंचाया।

 

अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण व प्राथमिक उपचार के बाद यात्री बिहार निवासी राम प्रकाश यादव (66) की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद यात्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स, ऋषिकेश उपचार के लिए भेज दिया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे पांच मिनी स्टेडियम और आठ खेल मैदान, विस सत्र में युवा कल्याण मंत्री ने दी जानकारी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…