उत्तराखंड : राज्य में कई जिलो में कोरोना के धमाके, हुआ बेकाबू हुआ कोरोना! आज 24 घंटे में मिले 814 नए संक्रमित ।।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सात महीने के बाद एक दिन में सबसे अधिक 630 नए मरीज मिले हैं। वहीं, 24 घंटे में तीन कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा है। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 1425 पहुंच गई है। प्रदेश में अस्पतालों में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। अब तक प्रदेश में 347098 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को 16214 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 12 जिलों में 630 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। देहरादून जिले में 268 संक्रमित मिले हैं। जबकि हरिद्वार में 119, नैनीताल में 85, पौड़ी में 72, ऊधमसिंह नगर में 35, अल्मोड़ा में 18, उत्तरकाशी में 11, चंपावत में आठ, चमोली में पांच, टिहरी व पिथौरागढ़ में चार-चार, बागेश्वर जिले में एक संक्रमित मिला है। रुद्रप्रयाग जिले में कोई नया मामला नहीं मिला है। बता दें कि चार जून 2021 को प्रदेश में एक दिन में 892 संक्रमित मिले थे।

और पढ़े  हरिद्वार: गंगा के तेज बहाव में बोलेरो समेत बहे 3 युवक, एसडीआरएफ ने दो को बचाया, चालक लापता
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…