देहरादून- दीपक हत्याकांड: आपत्तिजनक स्थिति में मिला शव, इंटरनेट पर दोस्ती, उम्र का अंतर

Spread the love

मृतक दीपक गुप्ता और हत्यारोपी रोहन की दोस्ती इंटरनेट पर हुई थी। दोनों की उम्र का फासला आधे से भी ज्यादा का है। अब जब दोस्ती की कहानी देवर्षि एन्क्लेव के इस मकान में खत्म हुई तो यहां के हालात भी कई तरह के सवालों को जन्म दे रहे हैं। दोस्ती, उम्र और और कमरे के हालात इनमें एक गहरा जुड़ाव है। इसी जुड़ाव में तीनों बातों के उत्तर भी छुपे हैं। इन्हीं पुलिस अपनी जांच में खोज रही है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वजह भी इन कड़ियों के सुलझते ही सामने आ जाएगी।

देवऋषि एन्क्लेव में दीपक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर जिस कमरे में बर्बरतापूर्वक हत्या की गई वहां के हालात कई सवाल खड़े कर रहे हैं। लहूलुहान दीपक आपत्तिजनक हालत में कमरे में पड़े मिले। रोहन प्रजापति ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह एक निजी शिक्षण संस्थान में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र है और मृतक से उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से हुई थी। मृतक के कहने पर ही आज वह उनके घर पर आया था। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि ब्याज और ऑनलाइन ट्रेडिंग करने वाले दीपक की किस तरह की दोस्ती बीकॉम करने वाले रोहन से थी।
उधर, पुलिस के मुताबिक मृतक दीपक का अपनी पत्नी से लगभग 7-8 वर्ष पूर्व तलाक हुआ था। वह मृतक मूल रूप से लखनऊ उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे, जो वर्ष 2004 से अपने भाई बहनों के साथ देहरादून में रह रहे थे। इसी दौरान इंटरनेट के माध्यम से दीपक का रोहन से संपर्क हुआ और दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। बताया जा रहा है कि दीपक ने ही रोहन को घर बुलाया था। अब जब दोस्ती का अंत इस भयानक रूप में सामने आया है तो सवाल खड़े हो रहे हैं दीपक से 28 साल छोटे रोहन से आखिरकार उसकी कैसी दोस्ती थी।

बहन ने दी सूचना, हत्या की प्राथमिकी दर्ज

और पढ़े  बागेश्वर में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की हत्या का मामला, आरोपी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित

पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम मीनाक्षी निवासी देवऋषि एनक्लेव ने पटेलनगर थाने को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने उनके भाई दीपक गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया है। उनके भाई को गंभीर चोटें आई हैं और वह लहूलुहान अवस्था में अचेत पड़े हैं। इस सूचना पर पटेलनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मकान के भूतल के एक कमरे में एक व्यक्ति नग्न हालत में छाती के बल मृत अवस्था में पडे थे, जिनके गर्दन के पिछले हिस्से में काटने के गहरे घाव थे। घटनास्थल से पुलिस ने आरोपी रोहन प्रजापति, निवासी माजरा पटेलनगर को हिरासत में ले लिया। घटना के सम्बंध में मृतक के भाई राकेश गुप्ता निवासी देवऋषि एनक्लेव टीएचडीसी कालोनी ने पुलिस को तहरीर दी। इस अधार पर तत्काल कोतवाली पटेलनगर में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

 

इंटरनेट से हुई दोस्ती के अंत का इंटरनेट ही खोलेगा राज

दीपक गुप्ता और रोहन प्रजापति के बीच दोस्ती का सेतु इंटरनेट बना था। अब यही दोनों के दोस्ती के जिस तरीके से अंत हुआ उसकी गुत्थी सुलझाएगा। पुलिस आरोपी रोहन के मोबाइल फोन, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट हिस्ट्री और कॉल डिटेल की जांच कर रही है। पुलिस का मानना कि इंटरनेट पर शुरू हुई दोस्ती, दोनों के संबंधों की प्रकृति और वारदात के समय कमरे के हालात की गुत्थी सुलझते ही हत्या का वास्तविक मकसद भी सामने आ जाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

और पढ़े  देहरादून- विवि ने दो परीक्षाएं रद्द कीं, प्रोफेसर पर व्हाट्सएप और पोर्टल पर प्रश्नपत्र साझा करने का आरोप

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल / भवाली: दुष्कर्म के आरोपी नरेश पांडे की जमानत अर्जी खारिज, पॉक्सो कोर्ट ने चिकित्सा साक्ष्यों को माना अहम

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म प्रकरण के आरोपी भवाली निवासी व्यापारी नेता नरेश पांडे को शुक्रवार को जिला कोर्ट से राहत नहीं मिली। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो (एफटीएससी) एवं अपर जिला…


    Spread the love

    हल्द्वानी- शराबी का बेस अस्पताल में तांडव…महिलाओं की लाइन में घुसा, गालियां दी, मची अफरातफरी

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी बेस अस्पताल में शुक्रवार को एक युवक शराब के नशे में धुत होकर दवा लेने पहुंच गया और महिलाओं की लाइन में घुसने लगा। इससे वहां अफरातफरी का…


    Spread the love