देहरादून- कैफे के बाहर फायरिंग का खुलासा: डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में मारी थी गोली, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

टेलनगर क्षेत्र में दून मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी शुभम पंवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वारदात डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद के चलते अंजाम दी गई थी।

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि 19 जुलाई को सन्नी चौधरी निवासी रामनगर मकदूमपुर, झबरेड़ा (हरिद्वार) ने कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया था कि स्वास्तिक कैफे, दून मेडिकल कॉलेज के निकट शुभम और युवराज ने उस पर जान से मारने की नीयत से पिस्टल से फायर किया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। जांच के दौरान पुलिस ने 21 जुलाई को चंद्रबनी चौक से चंद्रबनी जाने वाली सड़क पर मुख्य आरोपी शुभम पंवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपी शुभम पंवार ने बताया कि उसका सन्नी चौधरी के साथ करीब डेढ़ लाख रुपये का लेनदेन था। दोनों पहले अच्छे दोस्त थे, लेकिन पैसों के विवाद के कारण उनके संबंध खराब हो गए। आरोपी का कहना है कि वह कई बार बातचीत कर विवाद खत्म करना चाहता था, लेकिन सन्नी उससे मिलने से बच रहा था।

और पढ़े  शुद्धिकरण' पर कांग्रेस का CM आवास घेराव: बारिश के बीच कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, हिरासत में कई नेता

घटना वाली रात उसे सूचना मिली कि सन्नी उसके एक दोस्त के पीजी हॉस्टल के पास मौजूद है। वह उससे बात करने पहुंचा। बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। गुस्से में उसने अपने पास मौजूद पिस्टल से सन्नी पर फायर कर दिया। पुलिस मामले में नामजद दूसरे आरोपी युवराज की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…