देहरादून- बोर्डिंग स्कूल: छात्र की सिसकियों ने खोला प्रबंधन की हैवानियत का राज

Spread the love

क निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ स्कूल प्रबंधक की हैवानियत से हर कोई हतप्रभ है। कई दिनों से छात्र के व्यवहार में आए बदलाव और उसकी खामोशी ने परिजनों को चिंता में डाल दिया। जब परिवार ने लगातार प्यार से उससे बातचीत की तो छात्र ने सिसकियां भरते हुए आपबीती बताई।

घटना सुनकर परिजन स्तब्ध रह गए। छात्र पिछले कुछ समय से डरा-सहमा रहने लगा था। वह न तो ठीक से किसी से बात कर रहा था और न ही स्कूल जाने की इच्छा जता रहा था। शुरुआत में परिवार ने इसे सामान्य समझा, लेकिन जब उसकी चुप्पी लगातार बढ़ती गई तो उन्होंने कारण जानने की कोशिश की। काफी समझाने-बुझाने के बाद छात्र ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रबंधक ने उसके साथ अमानवीय हरकत की।
बेटे की बात सुनने के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर पूरे मामले की शिकायत दी। अभिभावक संघ का कहना है कि जिस व्यक्ति पर बच्चों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की जिम्मेदारी है, उसी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पीड़ित छात्र के पिता ने प्रेमनगर थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनका बेटा एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। वह पिछले काफी समय से गुमसुम रहने लगा और ज्यादातर समय अकेला रहता था।
काफी बातचीत के बाद बच्चे ने बताया कि उसके साथ स्कूल के प्रबंधक ने अश्लील हरकत और गलत काम किया है। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। प्रेमनगर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तत्काल आरोपी की गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र का बयान दर्ज करने के साथ ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
बोर्डिंग स्कूलों का पहले भी रहा है विवादों से नाता

और पढ़े  टिहरी: केतन लाल प्रकरण, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों का धरना प्रदर्शन

शहर के बीच और आसपास के बोर्डिंग स्कूलों में पहले भी हैवानियत का खेल खेला गया है। कई छात्र और छात्राओं के दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं। यही नहीं इन स्कूलों में बच्चों से हुई इन घटनाओं को दबाने का भी खूब प्रयास हुआ लेकिन पुलिस ने जब सख्ती से काम लिया तो षडयंत्रकारियों को सलाखों के पीछे जाना पड़ा। सामान्य स्कूलों के अलावा यहां विशेष बच्चों के लिए खुले बोर्डिंग स्कूलों में भी बच्चे इस तरह की घटनाओं में पीड़ित हैं। कुछ मामलों में फास्ट ट्रैक अदालतों में मुदकमे चले और आरोपियों को दोषी पाते हुए उन्हें आजीवन कारावास तक की सजाएं हुईं।

सितंबर 2018: सहसपुर थाना क्षेत्र के एक बोर्डिंग स्कूल में
दिल्ली की नाबालिग छात्रा के साथ चार साथी छात्रों ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि इस मामले को दबाने का खूब प्रयास हुआ। छात्रा गर्भवती हुई तो उसे शहर के एक डॉक्टर के पास ले जाकर दवा पिलाई गई। स्कूल की वॉर्डन ने भी उसे काढ़ा पिलाया। पुलिस ने चार छात्र जिनमें तीन नाबालिग थे को पकड़ा और स्कूल प्रबंधन के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी छात्र को आजीवन कारावास की सजा स्थानीय अदालत ने सुनाई। जबकि, प्रबंधन के अधिकारियों को भी सात से 10 साल की सजा सुनाई गई।

जुलाई 2021 : देहरादून शहर से सटे एक बोर्डिंग स्कूल में एक शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी जब छात्रा ने परिजनों को दी तो पीड़िता की मां ने 17 जुलाई 2021 को पुलिस को शिकायत की। आरोप था कि शिक्षक ने दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने जब यह बात वार्डन को बताई तो उसने भी कोई आवाज नहीं उठाई और मामले को दबाने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक को गत 28 फरवरी को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई। जबकि, वार्डन साक्ष्यों के अभाव में बरी हो गई।

और पढ़े  उत्तराखंड Weather: बारिश से मलारी हाईवे बंद, देवाल-खेता और घेस सड़कें बंद होने से फंसे 50 से अधिक वाहन

जनवरी 2019: यह घटना भी 2018 की है। राजपुर रोड स्थित दृष्टिबाधित छात्रों के लिए बने स्कूल में संगीत शिक्षक सुचित नारंग ने कई छात्र-छात्राओं के साथ दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब संस्थान के कुछ बच्चों ने पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। जनवरी 2019 में सुचित नारंग को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट ने दोषी पाते हुए वर्ष 2024 में 20 साल कठोर कैद की सजा दी।

जून 2025 : शहर के एक आवासीय शिक्षण संस्थान में दो विशेष रूप से सक्षम (ऑटेस्टिक) बच्चों के साथ हॉस्टल के केयर टेकर ने दुष्कर्म किया। बच्चों ने यह जानकारी अपने माता पिता को दी तो 29 वर्षीय केयर टेकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर का रहने वाला है। वर्तमान में वह जेल में बंद है।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी : गड्ढे से अनियंत्रित होकर नहर में गिरा ई-रिक्शा, चालक की मौत, हादसों को दावत दे रहीं खुली नहरें

    Spread the love

    Spread the loveशहर की खुली नहरें हादसों को दावत दे रही हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे की ओर सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ई-रिक्शा नहर में जा गिरा…


    Spread the love

    देहरादून- 7 महीने तक सूचना न देने पर नायब तहसीलदार पर 25 हजार का जुर्माना, जांच के आदेश

    Spread the love

    Spread the loveआरटीआई से मांगी गई जानकारी उपलब्ध न कराने पर सूचना आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए विकासनगर के नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी पर 25 हजार रुपये का…


    Spread the love