राममंदिर: विश्व हिंदू परिषद से ही होगा राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव, बैठक में खाली पदों पर भी होगा फैसला

Spread the love

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक ढांचे और मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। बैठक में ट्रस्ट के नए महासचिव के चयन के साथ ही लंबे समय से रिक्त पड़े दो अन्य महत्वपूर्ण पदों को भरने पर भी निर्णय होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का नया महासचिव विश्व हिंदू परिषद का ही होगा, यह लगभग तय हो चुका है।

सूत्रों के अनुसार, हाल ही में सामने आए चढ़ावा चोरी प्रकरण और उसके बाद हुई जांच के मद्देनजर ट्रस्ट अब प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में नई कार्यप्रणाली, जवाबदेही बढ़ाने और वित्तीय निगरानी को अधिक प्रभावी बनाने पर विस्तृत मंथन होगा। राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय व सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र के इस्तीफे के बाद खाली पड़ पदों पर नए नामों की घोषणा की जाएगी। इसके लिए बैठक दो सत्रों में आयोजित की गई है। पहले सत्र में दोपहर तीन बजे से खाली पदों के चयन पर मंथन होगा। दूसरे सत्र में दोपहर चार बजे से बैठक में अन्य विषयों पर मंथन होगा।
नए महासचिव की नियुक्ति को ट्रस्ट के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर कई सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। बैठक में खाली पड़े दो अन्य पदों पर भी नियुक्ति किए जाने की उम्मीद है। बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन से रिक्त हुए पद पर उनके पुत्र राज परिवार के सदस्य व साहित्यकार यतींद्र मिश्र का भी चयन होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा ट्रस्ट में अयोध्या के किसी एक संत को भी स्थान दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि बैठक में मंदिर के चढ़ावे की गणना, लेखा प्रणाली, बैंकिंग व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा कर्मचारियों की जिम्मेदारियों को लेकर नई व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।

काउंटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

– राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने बताया कि बैठक दोपहर तीन बजे मणिराम दास की छावनी में होगी। बैठक में जो भी निर्णय होगा वह सभी सदस्यों को मान्य होगा। बैठक में राम मंदिर में नोटो की काउंटिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी। इसके अलावा एसआईटी जांच पर भी चर्चा होगी। बताया कि राम मंदिर में इस समय पूजा परंपरा का निर्वहन रामानंदीय परंपरा के अनुरूप बेहतर ढंग से किया जा रहा है। व्यवस्थाओं की लगातार मानीटरिंग ट्रस्ट की ओर से की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या:आज राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, नई व्यवस्थाओं पर होगा मंथन; खाली पदों पर फैसला संभव

पहुंचने लगे ट्रस्टी, कोषाध्यक्ष आज सुबह पहुंचेंगे
– बैठक में शामिल होने के लिए राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों का अयोध्या आगमन शुरू हो चुका है। मंगलवार की देर शाम युगपुरुष परमानंद व जगद्गुरू वासुदेवानंद सरस्वती अयोध्या पहुंच गए, जबकि कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि बुधवार की सुबह 11 बजे तक अयोध्या पहुंचेंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता के परासरण बैठक में ऑनलाइन जुड़ेंगे। वहीं दूसरी तरफ विहिप के पदाधिकारियों की भी जुटान शुरू हो गई है। विहिप के महामंत्री बजरंग लाल बांगड़ा, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी, वरिष्ठ संरक्षक दिनेश चंद्र अयोध्या पहुंच चुके हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    26 जुलाई का सार्वजनिक अवकाश रद्द, आगरा दौरे पर CM योगी, 53 परियोजनाओं को देंगे हरी झंडी

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री आदित्यनाथ 25 और 26 जुलाई को दो दिवसीय आगरा दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगरा में वह 421.01 करोड़ रुपये की 53 विकास परियोजनाओं…


    Spread the love

    सबसे उम्रदराज सपा विधायक आलमबदी का निधन, 92 साल की उम्र में कहा अलविदा, आजमगढ़ की इस सीट से 5 बार जीते

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत हो गया है। समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता और आजमगढ़ जिले की निजामाबाद सीट से पांच बार विधायक…


    Spread the love