जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे अयोध्या।

Spread the love

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी आज अयोध्या पहुंचे।मौसम खराब होने के कारण तय समय से थोड़ी देरी में पहुंचे.शहर के जीआईसी मैदान में बने हेलीपैड से सीधे कार्यक्रम स्थल पर शिरकत की।तो वही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 8700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया.उनके साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।जीआईसी मैदान में मंच पर सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा पथ की पांच अलग-अलग परियोजनाओं समेत 67 किलोमीटर रिंग रोड बाईपास का शिलान्यास का तोहफा दिया।इसके साथ ही सांसद लल्लू सिंह की मांग पर अयोध्या से अकबरपुर अयोध्या से सुल्तानपुर फोरलेन मार्ग की स्वीकृति भी प्रदान की। इसके साथ ही सहादतगंज अयोध्या धाम सरयू पुल तक हाईवे के किनारे साइकिल फुटपाथ,फुटपाथ, लाइटिंग व ड्रेनेज बनाने की भी मंजूरी दी।

V/0-दरअसल उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास तथा निवेश को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या में आज 8700 करोड़ रुपये की लागत वाली 269 किमी कुल लंबाई की 6 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास किया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अयोध्या में 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी तथा भीड़ को व्यवस्थित करने में सुगमता होगी। क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।इस 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को बेहद सुंदर एवं सुविधाजनक बनाया जाएगा जिसके दोनो ओर रामयणकालीन वृक्ष लगाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विश्राम स्थल भी बनाए जाएंगे। अयोध्या रिंग रोड के निर्माण से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश नियंत्रित होगा, जिससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। NH-227 बी पर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग जनपद बस्ती स्थित मखौड़ाधाम से प्रारंभ होकर अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बाराबंकी, गोण्डा होते हुए वापस मखौड़ाधाम में समाप्त होगा। इन परियोजनाओं से कृषि एवं स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

और पढ़े  सूर्या हत्याकांड: असद के एनकाउंटर पर मां को नहीं यकीन, बोली- बिना लाश देखे न मानूंगी...

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- महंत डॉ. स्वामी भरत दास जी महाराज के सानिध्य में बड़े मंगलवार पर भक्ति और सेवा का महासंगम

    Spread the love

    Spread the love      ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर टेढ़ी बाजार चौराहे पर धार्मिक आस्था, सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। श्री…


    Spread the love

    अयोध्या।: बड़े मंगलवार पर राजू एवं विकास मोदनवाल (रस कुंज) के नेतृत्व में किशोर सेवा समिति ने किया भव्य भंडारे का आयोजन

    Spread the love

    Spread the love     ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर सब्जी मंडी रोड पर किशोर सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लस्सी और हलवे के भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *