UP में किशोरी को अगवा कर तीन युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, बेरहमी से पीटा भी, हुए गिरफ्तार

हेली के घर से लौट रही 15 वर्षीय किशोरी को कार सवार तीन युवकों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेरहमी से पीटा। घटना के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सड़क पर छोड़कर भाग गए। घटना सोमवार शाम अलीगंज क्षेत्र की है। किशोरी ने देर रात एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि मूलरूप से हरदोई निवासी किशोरी परिवार के साथ अलीगंज क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है। वह 9वीं में पढ़ती है। उसके पिता कारपेंटर हैं। सोमवार दोपहर किशोरी सहेली के घर गई थी। शाम करीब सात बजे अकेले घर लौट रही थी। 60 फीट रोड के पास कार सवार तीन युवकों ने उसे जबरन कार में घसीट लिया। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। इसके बाद एक कमरे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। एक घंटे तक बंधक बनाए रखने के बाद आरोपी कार से उसको 60 फीट रोड के पास छोड़कर भाग गए। बदहवास हालत में किशोरी घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया। रात करीब 12 बजे किशोरी परिजनों के साथ थाने पहुंची और मामले की जानकारी दी।
पूर्व मकान मालिक का बेटा और उसके दो साथी शामिल
पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर उसके पूर्व मकान मालिक के बेटे जतिन बाजपेई, उसके दोस्त अलीगंज त्रिवेणीनगर निवासी दीपक व उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, धमकाने और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से मंगलवार सुबह जतिन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल जतिन की कार भी बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके तीसरे साथी प्रयागराज निवासी एलएलबी के छात्र विंध्यवासिनी पांडेय को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके ही किराये के कमरे में घटना को अंजाम दिया गया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि जतिन और दीपक के खिलाफ 2021 में हसनगंज थाने में जुआ अधिनियम और दीपक के खिलाफ 2026 में पत्नी से मारपीट की एफआईआर अलीगंज थाने में दर्ज है।
और पढ़े  UP राजनीति: मायावती का बड़ा फैसला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की राजनीति में एंट्री, मिली अहम जिम्मेदारी
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…