चंपावत: हाथी ने मझगांव के तीन घरों पर बोला हमला, दरवाजे तोड़ उखाड़े, ग्रामीणों ने वन विभाग से लगाई गुहार

नबसा में बीती रात्रि एक हाथी ने मझगांव के तीन घरों में आतंक मचा एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। उन्होंने वन विभाग से हाथी को अन्यत्र पहुंचाने की मांग की है।

पूर्व प्रधान माला देवी ने बताया कि बीती रात्रि दो से ढाई बजे के करीब रघुवर राम, खीमा देवी और मुकेश राम के घरों के दरवाजों पर जोरदार ठोकरें मारने की आवाज से ग्रामीण दहशत में आ गए। तीव्र ठोकर से घरों के दरवाजे खुल गए थे। ग्रामीणों ने तेंदुए के आने का अनुमान लगाया। बाद में खिड़की से झांकने पर एक अकेला हाथी दिखाई दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर हाथी कुछ समय बाद वहां से चला गया।

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार ने बताया कि मुकेश राम के घर को हाथी ने क्षतिग्रस्त किया है। बताया कि ग्रामीणों और पीड़ितों ने वन विभाग को अवगत कराया है।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    हरिद्वार: कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मैक्स की टक्कर से तीनों वाहन क्षतिग्रस्त, दुर्घटना में चालक चोटिल

    हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नजीबाबाद की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स वाहन ने हरिद्वार से नजीबाबाद की…

    नो-एंट्री बेअसर: आदेश को ठेंगा दिखाकर क्वारब बाईपास से दौड़े भारी वाहन, मौत बनकर दरक रही पहाड़ी

    अल्मोड़ा जिले के क्वारब बाईपास पर वाहन चालक जिला प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर यात्रियों की जिंदगी दांव पर लगा रहे हैं। जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए…