ऋषिकेश- कोतवाली में BJP नेताओं से मारपीट, मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच हुए विवाद में समझौता कराने कोतवाली पहुंचे भाजपा के वर्तमान मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कोतवाल पर थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामले की शिकायत पहले श्यामपुर चौकी पहुंची, लेकिन वहां समाधान नहीं होने पर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कोतवाल ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
भाजपा नरेंद्र नगर मंडल अध्यक्ष साकेत ने आरोप लगाया कि परिचय देने के बावजूद कोतवाल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में नरेंद्र नगर पालिका के सभासद भी हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी ने भी आरोप लगाया कि कोतवाल ने उनके साथ हाथापाई की। अरविंद नेगी की पत्नी मुनि की रेती नगर पालिका की सभासद हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत किए जाने की तैयारी की जा रही है।
और पढ़े  39वें राष्ट्रीय खेल: पदक दिलाने वाले 22 खेलों पर उत्तराखंड का विशेष फोकस, लंबी छलांग लगाने की तैयारी
  • Related Posts

    देहरादून: डीजीपी से मिलीं जेनी, हरक सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बेटे के डीएनए टेस्ट और CBI जांच की मांग

    जेनी उर्फ इंदिरा देवी ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने और मामले की सीबीआई…

    केदारनाथ: दिवाली पर भव्य सजा बाबा केदार का दरबार, 20 कुंतल फूलों से सजा धाम, भैरवनाथ मंदिर के कपाट हुए बंद

    दीपावली के पावन पर्व पर केदारनाथ धाम को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बाबा केदार के दरबार और मंदिर परिसर की भव्य सजावट श्रद्धालुओं…