20 जुलाई को आजादी का दूसरा आंदोलन’:- वांगचुक का नया संदेश, फिर बढ़ेगा आंदोलन? पत्नी गीतांजलि के जरिए भेजा खास मैसेज

Spread the love

फदरजंग अस्पताल में भर्ती पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की ओर से उनकी पत्नी गीतांजलि के माध्यम से एक हस्तलिखित संदेश जारी किया गया है। इस संदेश में उन्होंने 20 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को ‘आजादी का दूसरा आंदोलन’ बताते हुए लोगों से संसद मार्च में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

हस्तलिखित संदेश में सोनम वांगचुक ने लिखा है, ‘आजादी का दूसरा आन्दोलन, जय मुक्त भारत, अन्याय मुक्त भारत।’ इसके साथ उन्होंने अंग्रेजी में Freedom from injustice (Like paper leaks)’ और ‘Freedom from Fear (my illegal detention); यानी अन्याय (जैसे पेपर लीक) से आजादी’ और ‘डर से आजादी (मेरी कथित अवैध हिरासत)’ का उल्लेख किया है।
संदेश में आगे सोनम वांगचुक ने 20 जुलाई को संसद मार्च को सफल बनाने की अपील की है। संदेश के अंत में उन्होंने लिखा, यह संदेश उनकी पत्नी गीतांजलि के माध्यम से सफदरजंग में अपनी ‘कथित अवैध हिरासत’ से भेजा गया है।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, सोनम डॉक्टरों के निगरानी में हैं। और अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ अपडेट के अनुसार उनके वाइटल पैरामीटर स्थिर हैं, हालांकि उन्हें विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

जेएनयूटीए ने जंतर-मंतर पर पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (जेएनयूटीए) ने जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और अभिभावकों पर पुलिस द्वारा की गई कथित बर्बर कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। जेएनयूटीए ने इसे लोकतांत्रिक असहमति पर एक शर्मनाक और तानाशाही हमला करार दिया है।

और पढ़े  खुदरा महंगाई दर जून में उछलकर 4.38 फीसदी पर पहुंची, जानिए क्या आपकी जेब पर भी पड़ेगा असर?

जेएनयूटीए का मानना है कि यह कार्रवाई उन नागरिकों के खिलाफ राज्य की शक्ति का दुरुपयोग है, जिन्होंने युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने वाली नीतियों के लिए जिम्मेदार सत्ता से सवाल पूछने का साहस किया। संगठन के अनुसार, सरकार ने इस कृत्य से अपनी राजनीतिक और नैतिक विश्वसनीयता को उजागर किया है। यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार अब युवाओं की गंभीर चिंताओं को हल करने योग्य संकट के बजाय दबाए जाने वाले जनसंपर्क संकट के रूप में देख रही है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय शिक्षक संगठन भी सोनम वांगचुक के समर्थन में आया। 20 जुलाई को होने वाले मार्च का समर्थन भी किया है।


Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र- पहले दिन लोकसभा-राज्यसभा चौथी बार स्थगित, फिर 2 बजे शुरू होगी कार्यवाही

    Spread the love

    Spread the love राम मंदिर चढ़ावा ‘चोरी’ और पेपर लीक मामले पर सरकार से जवाब मांगेगा इंडिया ब्लॉक संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ विपक्षी इंडिया ब्लॉक ने…


    Spread the love

    सोनम वांगचुक ने अस्पताल से मांगी छुट्टी,कहा- मैं ठीक हूं, कृपया मुझे जाने दीजिए

    Spread the love

    Spread the loveसामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल प्रशासन से उन्हें छुट्टी देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्वास्थ्य संबंधी सभी जांच सामान्य हैं, इसलिए…


    Spread the love