देहरादून पहुचें राहुल गांधी- दिवंगत कार्यकर्ता अमर मेहता के परिजनों से की मुलाकात

Spread the love

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों से संवाद के लिए देहरादून पहुंच चुके हैं। एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ता रहे दिवंगत अमर मेहता के परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में सांत्वना दी और हर संभव साथ देने का भरोसा दिलाया।

अमर मेहता लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहे और पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम करते रहे। कांग्रेस ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। छात्रों के गूंज कार्यक्रम के लिए खड़े किए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर के दौरान एक एल्युमिनियम का खंभा वहां खड़े 65 वर्षीय कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। कांग्रेसी आनन-फानन में उनको सीएमआई अस्पताल ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
छात्रों से संवाद करेंगे राहुल
छात्राें की गूंज कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी स्टेज से छात्रों को संबोधित और उनके साथ संवाद करेंगे। इसके लिए पंडाल में एक तरफ स्टेज तैयार किया गया है। उस पर सिर्फ राहुल गांधी ही रहेंगे। ग्राउंड छोटा है और छात्रों की भीड़ ज्यादा आने की संभावना है। इसको देखते हुए पंडाल में छात्राें के लिए स्टैंडिंग व्यवस्था की गई है।
सेवादल संभालेगा व्यवस्था
कांग्रेस सेवादल को छात्रों की मदद के लिए तैयार किया गया है। छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो और कार्यक्रम स्थल तक वह पहुंच जाएं, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। पीने के पानी की कमी भी न हो इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।

और पढ़े  अब संस्कृत भाषा में पढ़ा जाएगा कोटद्वार रेलवे स्टेशन का नाम, पुराना बोर्ड हटाया गया

सिर्फ पंजीकृत छात्रों को मिलेगा पंडाल में प्रवेश
महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि राहुल गांधी के साथ संवाद करने के लिए लोगों में जिज्ञासा है। इसलिए 2.5 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। अब इनमें से कितने लोग पंडाल में पहुंचेंगे यह देखना होगा। हालांकि यह तय है कि पंडाल में पंजीकरण कराने वालों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ऐसे में हेल्प डेस्क भी वहीं पर बनाई जाएगी और क्यूआर भी लगाए जाएंगे ताकि छात्र कार्यक्रम स्थल पर भी अपना पंजीकरण कर सकें।


Spread the love
  • Related Posts

    आना मना है: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर नहीं होगी कांवड़ यात्रा, जरूरी इंतजाम करने के लिए राज्यों में सहमति

    Spread the love

    Spread the loveकुछ ही दिनों में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने शुक्रवार को घोषणा की कि कांवड़ यात्रियों के लिए…


    Spread the love

    देहरादून- अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveरामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर,…


    Spread the love