ऋषिकेश- बारिश के दौरान आस्था पथ पर बिजली के पोल में उतरा करंट, चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौत

मुनि की रेती क्षेत्र के आस्था पथ पर बुधवार शाम बारिश के दौरान विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से नौ वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे आस्था पथ पर बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान साइकिल चला रही एक बच्ची का पैर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से छू गया। बारिश के कारण पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मुनि की रेती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मृतक बच्ची की पहचान कुमकुम (9) पुत्री रविशंकर, निवासी चंद्रेश्वर नगर, गली नंबर-19 के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों में रोष है। लोगों ने बारिश के दौरान विद्युत पोल में करंट आने की घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार विभाग से जांच और आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: युवा हो जाएं तैयार, सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, समूह-ग की सात भर्तियों का नया कैलेंडर जारी
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…