Earthquake- न्यूजीलैंड में आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट जारी

Spread the love

न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप (साउथ आइलैंड) के पश्चिमी तट पर गुरुवार को 5.9 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद अधिकारियों ने सुनामी का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से तुरंत सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र ते अनाउ शहर से करीब 42 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में था। भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर के आसपास दर्ज किया गया। इसकी गहराई करीब 76.4 किलोमीटर थी।

आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने क्या कहा?
न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कहा है कि प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोग बिना देरी किए सुनामी निकासी क्षेत्र से बाहर निकलें और नजदीकी ऊंचे स्थान या जितना संभव हो सके, अंदरूनी इलाके की ओर चले जाएं। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है।
न्यूजीलैंड के नागरिक सुरक्षा विभाग ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, फियोर्डलैंड के पास रात 9 बजकर 14 मिनट पर आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के तटीय इलाकों में तेज और असामान्य समुद्री लहरें तथा तट पर अचानक पानी बढ़ने जैसी स्थिति देखने को मिल सकती है
विभाग ने कहा कि तेज समुद्री लहरें और अचानक उठने वाली लहरें लोगों को घायल कर सकती हैं और डुबो सकती हैं। तट के पास पानी में मौजूद तैराकों, सर्फिंग करने वालों, मछुआरों और अन्य लोगों के लिए खतरा हो सकता है। विभाग ने प्रभावित इलाकों में समुद्र के अंदर या उसके पास मौजूद लोगों से पानी से बाहर निकलने, समुद्र तट और किनारे वाले इलाकों से दूर जाने तथा बंदरगाहों, नाव खड़े करने वाली जगहों, नदियों और नदी मुहानों से दूर जाने की अपील की।

नागरिक सुरक्षा विभाग ने सलाह जारी करते हुए कहा, नावों में मौजूद लोग, नाव पर रहने वाले लोग और नाव खड़े करने वाली जगहों पर मौजूद लोगों को अपनी नावों या जहाजों को छोड़कर किनारे पर चले जाना चाहिए। अधिकारियों के निर्देश के बिना वापस नावों पर न जाएं।

और पढ़े  ईरान के तेल टैंकरों पर हमले में 1 भारतीय की मौत, अमेरिका का ईरान पर पलटवार,ईरान का अमेरिका के नौसैनिक अड्डे पर हमले का दावा

सलाह में यह भी कहा गया कि अन्य इलाकों को खाली करने की जरूरत नहीं है, जब तक स्थानीय नागरिक सुरक्षा अधिकारी सीधे ऐसा करने का निर्देश न दें। इस घटना के कारण तट के पास जमीन में पानी भरने की आशंका नहीं है।

गुजरात के कच्छ जिले में भी आया भूकंप
वहीं, दूसरी ओर गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 और 3.2 दर्ज की गई। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईएसआर), गांधीनगर के अनुसार पहला झटका दोपहर 2:20 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 3.6 थी। इसका केंद्र कच्छ के खावड़ा से 32 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पूर्व में स्थित था। भूकंप की गहराई 22.6 किलोमीटर दर्ज की गई।

इसके करीब तीन मिनट बाद 2:23 बजे दूसरा झटका आया, जिसकी तीव्रता 3.2 मापी गई। इसका केंद्र धोलावीरा से 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 12.9 किलोमीटर रही। इसी स्थान पर एक और हल्का भूकंपीय कंपन भी दर्ज किया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    शर्त के साथ रोक हटी- SC ने खोला ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता, जानें कब आएगी फिल्म?

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की अखिल भारतीय रिलीज को मंजूरी देते हुए स्पष्ट किया है कि फिल्म को 28 जुलाई या उसके बाद ही देशभर…


    Spread the love