नीट यूजी रिजल्ट- नीट यूजी में 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल ने किया टॉप

Spread the love

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 के री-टेस्ट का परिणाम जारी कर दिया गया है। री-टेस्ट में कुल 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। वहीं, 138 अभ्यर्थियों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल कर शीर्ष प्रदर्शन किया है।

परीक्षा का आयोजन 21 जून 2026 को किया गया था। परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में बनाए गए कुल 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा में करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।

11.21 लाख उम्मीदवारों ने किया क्वालीफाई

इस वर्ष कुल 11.21 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवार अब मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।

नीट यूजी में किसने किया टॉप?

इस साल NEET UG 2026 में सबसे अधिक 715 अंक हासिल किए गए हैं। पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने संयुक्त रूप से यह स्कोर हासिल किया है। अंकों के आधार पर सफल उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:

 

अंक सीमा सफल उम्मीदवार
700 से अधिक 19
690 से अधिक 138
650 और उससे अधिक 1,492
600 और उससे अधिक 10,160
500 और उससे अधिक 90,780

690 या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले 138 उम्मीदवारों में से 93 प्रतिशत छात्र पहली बार में ही नीट परीक्षा पास करने में सफल रहे। इनमें से 99 प्रतिशत उम्मीदवारों की उम्र 17 से 19 वर्ष के बीच है।

 

लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर

इस वर्ष भी महिला उम्मीदवारों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल सफल उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। आंकड़ों के अनुसार, परीक्षा में शामिल हुई 56.8 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की, जबकि पुरुष उम्मीदवारों का सफलता प्रतिशत 55.1 प्रतिशत रहा।

  • नीट यूजी में 56.8% महिलाएं पास हुईं
  • पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 55.1% रहा
और पढ़े  वियतनाम में क्यों डूबी भारतीय पर्यटकों की नाव?: 15 मौतों के बाद कप्तान गिरफ्तार, जांच में खुलेंगे हादसे के राज

श्रेणीवार इतने उम्मीदवार हुए सफल

एनटीए ने श्रेणीवार सफल उम्मीदवारों के आंकड़े भी जारी किए हैं।

श्रेणी सफल उम्मीदवार
सामान्य (General) 2.91 लाख
OBC-NCL 5.12 लाख
SC 1.59 लाख
ST 63,716
Gen-EWS 95,026
PwBD 3,666
PwD 303

किस राज्य में सबसे ज्यादा उम्मीदवार सफल हुए?

देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 1.7 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, लक्षद्वीप से 43 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की है।

कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के टॉप उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

  • लद्दाख: जिग्मेट यांगचन लामो (530 अंक)
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ध्रुव त्रिपाठी (606 अंक)
  • लक्षद्वीप: फहमीदा अनीस (573 अंक)

काउंसलिंग के लिए क्या करें उम्मीदवार?

एनटीए केवल परीक्षा आयोजित करने और ऑल इंडिया रैंक (AIR) जारी करने का काम करती है। मेडिकल सीटों का आवंटन और काउंसलिंग प्रक्रिया मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC), AACCC और संबंधित राज्य काउंसलिंग प्राधिकरणों द्वारा संचालित की जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध जानकारी पर ही भरोसा करें और किसी भी फर्जी कॉल, संदेश या सीट दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी एनटीए को ईमेल के जरिए दी जा सकती है।

रिजल्ट से पहले जारी हुई थी फाइनल आंसर-की

  • एनटीए ने 25 जून 2026 को प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी।
  • इसके बाद 13 से 15 जुलाई के बीच उम्मीदवारों के स्कैन किए गए OMR और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स उपलब्ध कराए गए।
  • 16 जुलाई को फाइनल आंसर-की जारी करने के साथ ही परीक्षा परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
और पढ़े  ट्रंप की ईरान में सबकुछ तबाह करने की धमकी,ईरान बातचीत करे नहीं तो कुछ नहीं छोड़ेंगे

 

 

नीट यूजी का रिजल्ट कैसे चेक करें?

  • सबसे पहले नीट यूजी का आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘NEET UG 2026 Result’ या ‘Download Scorecard’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको अपना एप्लीकेशन नंबर, अपनी जन्मतिथि और स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन भरना होगा।
  • ये सारी जानकारी सही-सही डालकर ‘Submit’ बटन दबाएं।
  • आपका स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • भविष्य की जरूरतों के लिए इसका पीडीएफ (PDF) डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें और एक प्रिंटआउट भी जरूर निकाल लें।

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi- प्रधानमंत्री मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को किया रवाना, इन प्रोजेक्ट्स का भी हुआ उद्घाटन-शिलान्यास

    Spread the love

    Spread the loveपीएम मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाई हरी झंडी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…


    Spread the love

    गेटमैन की लापरवाही- ट्रेन की चपेट में आई स्कूल वैन, दो बच्चों समेत तीन की मौत,कई बच्चे घायल

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। बहरामपुर इलाके में रेलवे फाटक खुला होने के कारण…


    Spread the love