आवेदन कब माना जाएगा पूरा?
बीसीआई के अनुसार आवेदन तभी पूर्ण माना जाएगा, जब संस्थान:
- सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड कर दें।
- आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध करा दें।
- निर्धारित शुल्क का पूरा भुगतान कर दें।
- आवेदन का अंतिम सबमिशन कर दें।
- पोर्टल या ईमेल के जरिए बताई गई सभी कमियों को समय रहते दूर कर दें।
समय पर आवेदन नहीं करने पर क्या होगा?
यदि कोई कानूनी शिक्षा संस्थान निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन जमा नहीं करता है, तो उसे अंतिम अवसर का उपयोग नहीं करने वाला माना जाएगा।
ऐसी स्थिति में संबंधित संस्थान मौजूदा पाठ्यक्रमों, सेक्शन और स्वीकृत सीटों के लिए मान्यता जारी रखने या उसके नवीनीकरण का दावा नहीं कर सकेगा। साथ ही वह संबंधित शैक्षणिक सत्र में प्रवेश प्रक्रिया भी नहीं चला पाएगा।
बीसीआई ने कहा है कि ऐसी स्थिति में छात्रों को होने वाले नुकसान सहित सभी परिणामों की जिम्मेदारी संबंधित संस्थान और विश्वविद्यालय की होगी।






