ऋषिकेश- पशुलोक बैराज के पास गंगा के तेज बहाव में बालक बहा, दोस्तों के साथ आया था स्नान करने

Spread the love

म्स ऋषिकेश के नजदीक पशुलोक बैराज स्थित ओमघाट पर एक बालक गंगा में डूब गया। बालक की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।  एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि ऋषिकेश कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एम्स ऋषिकेश के समीप पुशलोक बैराज स्थित ओम घाट पर गंगा नदी में स्नान के दौरान एक बालक तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ढालवाला की टीम मौके पर पहुंची।

 

बताया कि बालक की पहचान चंदन शर्मा (12) पुत्र दयाराम शर्मा, निवासी गली नंबर 29, शिवाजी नगर, ऋषिकेश के रूप में हुई। बताया कि बालक अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में स्नान करने आया था। स्नान के दौरान वह अचानक असंतुलित होकर नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन बालक का कहीं पता नहीं चला।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- लखवाड़ बांध परियोजना निर्माण स्थल पर अचानक गिरा भारी मलबा, डंपर और जेसीबी क्षतिग्रस्त
  • Related Posts

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण के बाद आज चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून…


    Spread the love