रुड़की- ईंट भट्ठे के पास वारदात; दोस्तों संग दावत पर गए युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर FIR दर्ज

Spread the love

दोस्तों के साथ दावत में गए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार शाम बूढ़पुर जट स्थित एक ईंट भट्ठे के पास हुई। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर जट निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ (22) शनिवार को सुमित निवासी केलनपुर, पुरकाजी के बुलावे पर दोस्तों के साथ दावत में गया था। सौरभ के साथ डिंपल और आशीष भी मौजूद थे।
सभी बूढ़पुर जट के पास एक ईंट भट्ठे के निकट बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान सुमित लघुशंका का बहाना बनाकर चला गया। कुछ देर बाद अनुज निवासी शकरपुर, पुरकाजी, रॉबिन और प्रद्युम्न निवासी मंगलौर बाइक से वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।
आरोप है कि इसी दौरान प्रद्युम्न ने देसी तमंचे से सौरभ पर गोली चला दी। सौरभ गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। लोग घायल सौरभ को स्थानीय अस्पताल ले गए, वहां से मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सौरभ का विवाह 2021 में हुआ था, उसके दो बेटे हैं। वह मंडावली स्थित एक कंपनी में काम करता था। वारदात के बाद से गांव और परिवार में मातम का माहौल है।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़े  देहरादून- धरातल पर उतरेंगी विभिन्न विकास योजनाएं, धामी ने दी 99 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

Spread the love
  • Related Posts

    डीडीहाट का हत्याकांड…रात को सड़क किनारे मिला खून से सना ‘भूपेंद्र’, चालक पर हत्या का आरोप, FIR दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveडीडीहाट तहसील क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध हालत में शव मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम के मुताबिक, युवक की हत्या की गई है। मृतक की मां की…


    Spread the love

    एसआईआर- उत्तराखंड में पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 19 लाख मतदाताओं को जारी होंगे नोटिस

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में एसआईआर के पहले चरण के बाद आज चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून…


    Spread the love