निधन: आर्थिक तंगी के चलते भंडारे वाले बाबा के परिजन नहीं पहुंच सके हरिद्वार, पुलिस ने दी अंतिम विदाई

हरकी पैड़ी क्षेत्र में वर्षों तक श्रद्धालुओं से भंडारा कराने की अपील करने वाले रमाशंकर गुप्ता उर्फ ‘भंडारे वाले बाबा’ का नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन हरिद्वार नहीं पहुंच सके तो पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की।

पुलिस के अनुसार, नौ जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिला था। आवश्यक कानूनी कार्रवाई और पहचान के प्रयास के बाद मृतक की शिनाख्त रमाशंकर गुप्ता(58) निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। वह लंबे समय से हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं से जरूरतमंदों के लिए भंडारा कराने की अपील करने के कारण ‘भंडारे वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध थे।

पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार आने में असमर्थता जताई। इसके बाद रविवार को पोस्टमार्टम के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने खड़खड़ी श्मशान घाट में पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कराया।
और पढ़े  उत्तराखंड: हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की स्थापना को मिली मंजूरी, CM ने जताया पीएम मोदी का आभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…