हरकी पैड़ी क्षेत्र में वर्षों तक श्रद्धालुओं से भंडारा कराने की अपील करने वाले रमाशंकर गुप्ता उर्फ ‘भंडारे वाले बाबा’ का नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। आर्थिक तंगी के चलते परिजन हरिद्वार नहीं पहुंच सके तो पुलिस ने हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार कर मानवता की मिसाल पेश की।








