PM Modi Rally Live – प्रधानमंत्री ने जमकर साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएंगे ।।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष दिन रात झूठ बोल रहा है। आज जिन परियोजनाओं का लोकापर्ण और शिलान्यास हुआ है। इससे हल्द्वानी और जगजीतपुर के इलाके में पानी की किल्लत दूर होगी। हमारी सरकार हर घर नल योजना से लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री ने लखवाड़ परियोजना का जिक्र किया। कहा कि इस पर 29 साल बाद फिर से काम शुरू हुआ है। यह प्रोजेक्ट चार साल में पूरा होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता का प्यार भाजपा के साथ है। विकास कार्यों पर भाजपा का जोर है। कहा कि कुछ पार्टियों ने अफवाह फैलाने का काम शुरू किया है। उत्तराखंड विरोधी टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन को लेकर अफवाह फैला रहे हैं। उत्तराखंड अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर चुका है। इस दौरान आपने ऐसे भी सरकार चलाने वाले लोग देखें हैं। जिन्होंने दोनों हाथों से उत्तराखंड लूटा। जिसे उत्तराखंड के प्यार हो वह ऐसा नहीं सोच सकते। उत्तराखंड के विकास की भावना से हमारी सरकार काम कर ही है। मैं खुद जी-जान से लगा हूं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का सामर्थ्य इस राज्य के आधुनिकता की ओर ले जाएगा। यहां की मिट्टी की ताकत इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाएगी।

और पढ़े  श्रीनगर- कमलेश्वर महादेव मंदिर: 40 चरण पादुकाओं में दर्ज है महंत परंपरा का इतिहास, 12वें महंत संभाल रहे जिम्मेदारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…