मोटाहल्दू : हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन-पूजन की मंगल कामना की

नए साल 2022 के पहले दिन प्रमुख मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर वातावरण भक्तिमय नजर आया। क्षेत्र के प्रमुख अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर बेरिपडाव में शनिवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिर में करीब 2 हजार से अधिक भक्तों ने मत्था टेका। मंदिर में हजारों भक्तों ने माता के दर्शन-पूजन किए। हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में भगवान की आराधना की सुखमय जीवन की कामना की। साथ ही कोरोना से मुक्ति की भी प्रार्थना की। कोरोना काल में लगातार दूसरे साल मंदिरों में मास्क दिखा। सुबह से दोपहर बाद तक मंदिरों में भक्तों की आवाजाही लगी रही।

अष्टादश भुजा श्री महालक्ष्मी मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी शोमेश्वर यति जी महाराज ने बताया कि नए साल को लेकर भीड़ अच्छी रही। लोगों ने सुखमय जीवन के साथ ही कोरोना के खात्म की कामना की। इसके साथ ही भक्तों ने भंडारे का प्रशाद भी ग्रहण किया।

और पढ़े  उत्तराखंड: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत में लौटा जोश, बोले-मेरी यात्रा को लेकर छाया कुहासा छंट गया
  • Related Posts

    उत्तराखंड: प्रदेश कांग्रेस का चुनावी अभियान अटका, राहुल और प्रियंका का इंतजार, नहीं शुरू हो पा रहा प्रचार

    उत्तराखंड की सियासत में पिछले 10 साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस 2027 में वापसी के लिए नए प्रयोग करने की तैयारी में है, लेकिन वरिष्ठ नेताओं से रैली की…

    मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां

    सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो…