6 साल की पोती से कार चलवाना सब-इंस्पेक्टर को पड़ा भारी,किया गया सस्पेंड

रसिंगी पुलिस ने हैदराबाद में तैनात एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उनको निलंबित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी साढ़े छह साल की पोती को सार्वजनिक सड़क पर अपनी कार चलाने दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार को नरसिंगी पुलिस स्टेशन के इलाके में गंधमगुडा-बैरागीगुडा रोड पर हुई। पुजारी तिरुपति नाम के अधिकारी, जो अभी हैदराबाद शहर में तैनात हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने बच्चे को अपनी कार चलाने दी। गाड़ी चलाते हुए बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसकी वजह से कड़ी आलोचना हुई और पुलिस को कानूनी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी।

कई धारा से मामला दर्ज
जांच के आधार पर, नरसिंगी पुलिस ने पुजारी तिरुपति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 180 के तहत मामला दर्ज किया है। उन पर एक नाबालिग को मोटर वाहन चलाने देने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे की जांच चल रही है।

और पढ़े  राजस्थान नगर निकाय चुनाव- BJP की जीत पर पीएम मोदी बोले- यह सत्य की विजय का प्रमाण
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…