गौतमबुद्ध नगर में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े आए अधिकारी

गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। एहतियात के तौर पर बम निरोधक दस्ता (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड, एंटी सेबोटाज (एएस) चेक टीम और फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने डीएम कार्यालय परिसर और भवन के भीतर सघन तलाशी अभियान चलाया। कार्यालय के विभिन्न कमरों, परिसर और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की गई। कई घंटे तक चली जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। जांच के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर टीम तकनीकी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि धमकी किसी शरारती तत्व की करतूत है या इसके पीछे कोई अन्य उद्देश्य है।
फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है। डीएम कार्यालय में शांति व्यवस्था कायम है और सुरक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। लोग किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। ई-मेल भेजने वाले के खिलाफ संबंधित धाराओं में  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गुरुग्राम के स्कूलों को भी मिली बम की धमकी
गुरुग्राम के सेक्टर-4 के ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल, एमिटी समेत 5 से 6 स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस, बम स्क्वायड व डॉग स्क्वायड की टीमों ने तलाशी अभियान चलाया। बच्चों को स्कूल से वापस घर भेज दिया गया।
और पढ़े  UP मौसम: मानसून ने बदली चाल, भारी बारिश पर लगा ब्रेक, अब गर्मी और उमस करेगी परेशान, जानें अगले 7 दिन का हाल
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…