Mamata Banerjee- विरोध रैली के बीच ममता बनर्जी ने खोया आपा, अपनी ही पार्टी के समर्थक को मारा थप्पड़?

श्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि कोलकाता में एक विरोध रैली खत्म होने के बाद समर्थकों के बीच से गुजरते समय उन्होंने आपा खो दिया और अपनी ही पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया।

वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया?
वीडियो में घटना को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। वीडियो में ममता बनर्जी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पार्टी नेताओं और समर्थकों की भीड़ से घिरी हुई दिखाई दे रही हैं। वह भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश करते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसी दौरान वह उनके पास खड़े एक व्यक्ति की ओर हाथ उठाती हुई नजर आती हैं। इसके तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी और आसपास मौजूद लोग उस व्यक्ति को ममता बनर्जी से दूर ले जाते हैं। वहीं, ममता बनर्जी बिना रुके आगे बढ़ती हैं।
सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे
इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह ममता बनर्जी की नाराजगी को दिखाता है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना सुरक्षा घेरे को तोड़ने की कोशिश के बाद हुई। वीडियो को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
घटना को लेकर स्थिति साफ नहीं
अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पूरी घटना किस वजह से हुई और ममता बनर्जी किस बात को लेकर नाराज हुई थीं। यह भी जानकारी सामने नहीं आई है कि वीडियो में जिस व्यक्ति पर हाथ उठाने का दावा किया जा रहा है, वह तृणमूल कांग्रेस का कार्यकर्ता था या फिर भीड़ में मौजूद कोई आम व्यक्ति।
टीएमसी ने वीडियो पर क्या कहा?
टीएमसी ने थप्पड़ मारने के आरोपों को बेबुनियाद बताया है। अमर उजाला इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी है।

और पढ़े  तेल पाइपलाइन कांड: हमला सऊदी पर, राज खुला इराक से और शक ईरान पर, अब किसने बढ़ाई पश्चिम एशिया की चिंता?

यह कथित घटना हाजरा क्रॉसिंग के पास हुई, जहां टीएमसी की विरोध रैली खत्म हो रही थी। इस दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की और अफरातफरी की स्थिति बन गई थी। भाजपा ने दावा किया कि भीड़ के बीच से निकलने की कोशिश करते समय ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा और कुछ अन्य लोगों को भी पीछे धकेला। कुछ समाचार चैनलों ने भी यह वीडियो दिखाया।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि ममता बनर्जी केवल बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही थीं। टीएमसी नेता ने पीटीआई से कहा, वहां बहुत ज्यादा भीड़ थी। वह केवल स्थिति को संभालने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने किसी को थप्पड़ नहीं मारा। ये आरोप बेबुनियाद हैं।

  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…