मनीष पाॉल की मां उर्मिल पॉल का निधन, 77 की उम्र में ली आखिरी सांस, एक्टर की टीम ने की पुष्टि

फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर, होस्ट और एंकर मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 77 साल की थीं। परिवार ने उनकी मौत की वजह नहीं बताई है। इस खबर की पुष्टि मनीष की टीम ने की है। इसके बाद मनीष पॉल समेत पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

मनीष की टीम ने की पुष्टि
खबर की पुष्टि करते हुए मनीष पॉल की टीम ने एक बयान में कहा, ‘बहुत दुख के साथ हम आपको बताना चाहते हैं कि एक्टर मनीष पॉल की मां का 77 साल की उम्र में आज दिल्ली में निधन हो गया। हम आपसे गुजारिश करते हैं कि कृपया उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

मां के काफी करीब थे मनीष
मनीष अक्सर अपनी मां के बारे में प्यार से बात करते थे और सोशल मीडिया पर उनके साथ अपने रिश्ते की झलकियां शेयर करते रहते थे। 2022 में उनके जन्मदिन पर उनकी अच्छी सेहत की कामना करते हुए उन्होंने जिंदगी के प्रति अपना नजरिया बनाने के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और लिखा था, ‘मुझे ‘बिंदास’ रहना सिखाने के लिए धन्यवाद!!’ उर्मिल पॉल के परिवार में उनके पति जगमोहन पॉल और उनके बच्चे मनीष, ज्योति पॉल मोहन और विवेक पॉल हैं।

और पढ़े  बिहार : मंदिर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर दिखा पुजारी का शव, मौत के कारण की जांच करेगी फॉरेंसिक टीम
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…