रुद्रप्रयाग- 2 स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

हसील क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पाटियूं और राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोला बड़ेथ में शुक्रवार देर रात तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। विद्यालय ने घटना की शिकायत पुलिस को दी है। वहीं शिक्षा विभाग को भी सूचित किया है।

जानकारी के अनुसार जूनियर हाईस्कूल का भवन नए सिरे से बनने कारण इसकी कक्षाएं प्राथमिक विद्यालय में संचालित हो रही थी। वहीं प्राथमिक विद्यालय में ही जूनियर हाईस्कूल का कार्यालय भी है। शुक्रवार देर रात अज्ञात तत्वों ने विद्यालय की खिड़कियां तोड़कर अंदर प्रवेश किया और जूनियर विद्यालय के कार्यालय में रखे दो स्मार्ट टीवी, प्रिंटर, सिंटेक्स टैंक समेत अन्य सरकारी सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया।
कार्यालय में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया
वहीं प्राथमिक विद्यालय के कार्यालय की भी खिड़कियां तोड़ी गई है। घटना की सूचना मिलने पर विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया। साथ ही पुलिस में भी घटना की शिकायत दी। जिसके के बाद शनिवार को पुलिस ने मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया और पूछताछ की।
जूनियर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत ने बताया कि शुक्रवार विद्यालय का अवकाश होने के कारण जब शनिवार सुबह वे विद्यालय पहुंची तो विद्यालय भवन को नुकसान की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि कार्यालय में रखी सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है।
उधर, प्रधान जोला दीपा नेगी, प्रधान बड़ेथ तालजामण दिनानाथ ने बताया कि बीते साल भी प्राथमिक विद्याल का दरवाजा तोड़ कर नुकसान पहुंचाया गया था। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति जनता के धन से खरीदी जाती है, उसे नुकसान पहुंचाना पूरे समाज के हितों पर प्रहार है। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच कर आरोपियों की पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश के 810 नए बूथों पर मजबूत टीम बना रही BJP, SIR के बाद बढ़ गई मतदान केंद्रों की संख्या
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love