केसी वेणुगोपाल ने की प्रेसवार्ता, कहा-उत्तराखंड कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं, राम मंदिर पर भी बोले

Spread the love

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस में कोई गुट बाजी बड़ी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव की लड़ाई लड़ रहे हैं। सत्ता पक्ष के खिलाफ लोगों में भारी गुस्सा है, लोग इस बार सरकार बदलने को तैयार हैं। चुनाव से पहले जनता कांग्रेस के बीचजाएगी। मेनिफेस्टो कमेटी, हर वर्ग से बात करेंगे।

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी के मामले में राष्ट्रीय महासचिव ने कहा सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में जांच होनी चाहिए। उन्होंने बदरीनाथ में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? कहा कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले अब चढ़ावा चोरी भी करने लगे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर ट्रस्ट का गठन किया था, लेकिन चढ़ावा चोरी पर आज मौन हैं। आरोप लगाया कि उत्तराखंड में खुद मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं, तमाम मंत्री और विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।

Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- चीनी-गुड़ के दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट, दो हफ्ते में 21 रुपये तक बढ़े भाव
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love