रुद्रप्रयाग- रेलवे निर्माण कंपनी के बैचिंग प्लांट में लगी आग, ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप

Spread the love

घोलतीर-नगरासू के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगे बैचिंग प्लांट में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। आग लगते ही प्लांट से ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि कंपनी के कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार, रेलवे निर्माण कार्य में उपयोग होने वाला बैचिंग प्लांट दिनभर संचालन के बाद शाम करीब पांच बजे बंद किया जा रहा था। इसी दौरान प्लांट के बेस हिस्से को गैस वेल्डिंग से काटने का कार्य किया जा रहा था। तभी अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया।
आरवीएनएल के उप महाप्रबंधक (सिविल) ओ.पी. ने बताया कि गैस वेल्डिंग के दौरान प्लांट के बेस में आग लग गई थी। कर्मचारियों ने तत्काल आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और करीब आधे घंटे में स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- रिवर राफ्टिंग-कयाकिंग संशोधन नियमावली मंजूर, जानें धामी कैबिनेट के अन्य फैसले
  • Related Posts

    देहरादून- BJP ने जारी की 18 विभागों के सयोंजकों की सूची, देखें किसे मिली किस विभाग की जिम्मेदारी

    Spread the love

    Spread the love भाजपा ने 18 विभागों मे सयोंजक और सह सयोंजकों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र…


    Spread the love

    देहरादून- 11 जुलाई से परेड मैदान में होगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे शुभारंभ

    Spread the love

    Spread the loveभारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड सरकार के सहयोग से 11 से 15 जुलाई तक देहरादून के परेड ग्राउंड में लोक संवर्धन पर्व के छठे संस्करण का…


    Spread the love