Accident: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक में जा घुसी खजूर लदी DCM, दो की मौत और दो गंभीर घायल

Spread the love

रई जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार तड़के हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसा रात करीब 12:45 बजे कैथेरी टोल प्लाजा के सामने किलोमीटर संख्या 173.7 पर हुआ। जानकारी के अनुसार, डीसीएम खजूर के पेड़ लादकर चरखारी से संभल जा रही थी।

इसी दौरान आगे चल रहे एक ट्रक में डीसीएम पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र जुझारपुर गांव निवासी विष्णु यादव (30) तथा केबिन में बैठे सम्भल जिले के असमोली थाना क्षेत्र के विलालपथ गांव निवासी बबलू (32) घायल हो गए।
घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा
दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया। वहीं, केबिन में सवार अलीगढ़ जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र जुझारपुर गांव निवासी नीतेश व विलालपथ गांव निवासी मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया।
डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा कराया
यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद डीसीएम को सड़क किनारे खड़ा करा दिया गया। पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर थाना पुलिस और यूपीडा की टीम मौजूद रही। मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
और पढ़े  देशभर में 58 इंजीनियरिंग कॉलेज हुए बंद, यूपी और महाराष्ट्र टॉप पर, देखें...
  • Related Posts

    अंतिम विदाई में भी सुकून नहीं: चिता जलाने के बाद आई बारिश, गांववाले त्रिपाल लगाकर खड़े रहे ताकि बुझ न जाए आग

    Spread the love

    Spread the loveमैहर जिले के भड़रा गांव से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी की एक मार्मिक तस्वीर सामने आई है। यहां एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार के…


    Spread the love

    40 साल बाद भारत के कोई PM न्यूजीलैंड पहुंचे, PM मोदी का दौरा क्यों अहम, क्या उम्मीदें?

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। करीब चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड…


    Spread the love