‘सरकार बनते ही राम मंदिर का निर्माण रोकना चाहते हैं अखिलेश’, यूपी में विरोधियों पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह.

अमित शाह ने रविवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सपा और बसपा जातिवादी और परिवारवादी पार्टियां हैं
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने आज यूपी के जालौन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहता. अखिलेश यादव इस इंतजार में है कि उनकी सरकार बने और राम मंदिर का निर्माण रोक दिया जाए.
अमित शाह ने कहा कि 2022 में चौका लगाकर बुआ और बबुआ का सूपड़ा साफ़ करना है. अबकी बार 300 पार. मायावती पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बहनजी आती हैं, एक जाति का काम करती हैं. अखिलेश आते हैं, दूसरी जाति का काम करते हैं. भाजपा सबका साथ सबका विकास करती है.
योगी सरकार ने भगवान राम की नगरी अयोध्या को दिया बड़ा तोहफा, मिलेगी बेहतरीन सुविधा
अपने भाषण में वे कई बार अखिलेश यादव को घेरते हुए दिखे. उन्होंने आगे कहा कि बाबू (अखिलेश) बहुत गुस्सा हैं. क्योंकि मोदीजी ने ट्रिपल तलाक समाप्त कर दिया. अखिलेश विरोध कर रहे हैं. तलाक से आपका क्या लेना-देना. मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिया है मोदीजी ने.
उन्होंने कहा, ‘प्रदेश के सभी छह क्षेत्रों में जन विश्वास यात्रा घूम रही है और राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर यह यात्रा जाने वाली है. मेरे पास कार्यकर्ताओं की रिपोर्ट आती है कि जहां पर भी यात्रा गुजरती है, ऐसी ही भीड़ सब जगह होती है.’
भाजपा के पूर्व अध्‍यक्ष शाह ने जोर देकर कहा, ‘यह कल्‍याण सिंह ही थे जिन्होंने पहली बार उप्र के अंदर सुशासन की बात की.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं यहां आया हूं तो बाबूजी हमारे बीच नहीं है लेकिन जो भीड़ देखी है वह बताती है कि बाबूजी का स्मरण आप लोगों के मन में जस का तस है.’
मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शासन में उत्‍तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए शाह ने कहा, ‘ 2014 में मैं यहां प्रभारी बनकर आया तो यह बात आती थी कि सपा के गुंडे परेशान कर रहे हैं, तब कानून व्यवस्था इतनी खराब हो गई थी कि लोग अपनी बच्चियों को स्‍कूल और कालेज भेजने में कतरा रहे थे, लेकिन पांच साल में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सरकार में सारे गुंडे पलायन कर गये.’
उन्होंने सपा सरकार में दंगे होने और योगी राज में विकास होने का दावा करते हुए कहा कि ‘अखिलेश जी (सपा प्रमुख) क्‍या देखकर वोट मांगने निकले हो, आपको राज्य की जनता जानती है, आपके पांच सालों में सात सौ से ज्यादा दंगे हुए थे लेकिन योगी जी के शासन में साढ़े चार साल में किसी की हिम्मत नहीं कि एक भी दंगा करे.’ उन्होंने कहा ‘राम मंदिर निर्माण की मांग करने वालों पर डंडे बरसाए जाते थे, गोलियां चलवाई जाती थी लेकिन आपने पूर्ण बहुमत दे दिया तो मोदी ने राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण का शिलान्यास कर दिया. देखते ही देखते कुछ ही महीनों में आकाश को छूने वाला प्रभु श्रीराम का मंदिर अयोध्या में बनने वाला है.
शाह ने जनता से सवाल किया कि ‘आप बताइए राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वालों का आप साथ देंगे, निर्दोषों पर गोली चलाने वालों का साथ देंगे.’ जनसभा को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा सांसद राजवीर सिंह समेत कई प्रमुख वक्ताओं ने संबोधित किया.

और पढ़े  महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
  • Related Posts

    महराजगंज: खनुआ बॉर्डर पर एसएसबी जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

    भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 66वीं वाहिनी के बीओपी खनुआ में एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई। जवान ने ड्यूटी के दौरान अपनी…

    अयोध्या में सीएम योगी बोले- अब रामभक्तों पर नहीं चलेंगी गोलियां,जयश्री राम बोलने पर कोई नहीं चला सकेगा लाठी-डंडा

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां नहीं चलेंगी और जय श्रीराम बोलने पर कोई लाठी-डंडे नहीं चला सकेगा। पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी…