देहरादून – अवैध रूप से शराब पीने-पिलाने पर कार्रवाई, होटल मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हिरासत में लिए 79 लोग

पटेलनगर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल में बिना लाइसेंस और परमिट के ग्राहकों को शराब परोसने के आरोप में होटल संचालक को गिरफ्तार किया है। वहीं सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे शराब पी रहे 79 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम में चालानी कार्रवाई की गई।

पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि जनपद में अपराध और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत होटल, ढाबों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। बताया कि ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल तंदूर नाइट में पुलिस टीम ने छापा मारा। जांच में पाया गया कि होटल में बिना वैध लाइसेंस या परमिट के लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी। मौके से शराब की खुली बोतलें और डिस्पोजल गिलास भी बरामद किए गए।
पुलिस ने होटल संचालक मकान सिंह (38) निवासी ट्रांसपोर्टनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा पटेलनगर क्षेत्र में सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थलों और वाहनों में खुलेआम शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने 41 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई।पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया गया और भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन नहीं करने की सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों को मयखाना बनाने की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।

और पढ़े  देहरादून कार हादसा: सामने था खौफनाक मंजर, तमाशबीन बनी भीड़ का नहीं पसीजा दिल, बनाते रहे वीडियो
  • Related Posts

    चेतावनी: दिवाली पर पोटाश गन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, देश के अलग राज्यों से चौंकाने वाले आंकड़े

    दिवाली पर पटाखों के साथ पोटाश और कार्बाइड गन से जश्न जनजीवन खतरे में डाल सकता है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के नेत्र रोग और प्लास्टिक सर्जरी विभाग…

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…