हरिद्वार- प्रदेश के 34 ग्रामीण मार्ग बंद, सबसे अधिक चमोली प्रभावित, साढ़े 11 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

राज्य में 34 मार्ग बंद है। इसमें सबसे अधिक चमोली जिला प्रभावित है। यहां दस मार्ग बंद है। मार्गाें के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में हुई बारिश के चलते बृहस्पतिवार को 32 मार्ग बंद हुए थे। बदरीनाथ हाईवे साढ़े 11 घंटे तक बंद रहा था।

इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई थी। शुक्रवार को भी प्रदेश के 34 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद रहे। इसमें चमोली के बाद सबसे अधिक प्रभावित सीमांत जिला पिथौरागढ़ प्रभावित रहा, यहां पर आठ मार्ग बंद है।
देहरादून छह, टिहरी चार, रुद्रप्रयाग तीन, पौड़ी दो और बागेश्वर जिला में एक मार्ग बंद रहा। इन मार्गों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं चमोली जिले के विद्युत खंड नारायण बगड़ के अंतर्गत 20 गांव और विद्युत खंड देवाल के तहत आने वाले पांच गांवों में बिजली आूपर्ति बाधित थी, जिसे सुचारु किया गया है।

बारिश ने लोगों को डराया
नारायणबगड़ में शुक्रवार रात साढ़े तीन घंटे की बारिश ने लोगों को डराया। रात साढ़े 11 बजे तक हुई बारिश से बाजार में पानी भरा गया। इंटर कालेज मैदान भी तालाब बन गया। बारिश बंद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

और पढ़े  उत्तराखंड: चुनाव से पहले फौजी फैक्टर पर फोकस, वन रैंक वन पेंशन से सैनिक कल्याण को बनाया हथियार
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…