महाराष्ट्र में लगातार भारी बारिश जारी है। इसके कारण मुंबई में दो जगह भूस्खलन हुआ।मलबे में लोग दबे हुए हैं। बचाव के लिए एनडीआरएफ रवाना हो चुकी है। मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे और पुराना हाइवे भी बंद कर दिया गया है। इतना ही नहीं, भारी बारिश देखते हुए कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गईं।
भूस्खलन के कारण रेल सेवाएं बाधित
मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली रेल सेवाएं सोमवार तड़के भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण बाधित हो गईं। मध्य रेलवे के अनुसार, करजत-लोनावला के बीच भोेर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन होने से रेलवे की तीनों लाइनें प्रभावित हुई हैं। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट, रीशेड्यूल और कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांचने की अपील की है।
Mumbai Rain Alert Live: पुणे में लैंडस्लाइड से मकान गिरा; कई जगह स्कूल-कॉलेज बंद, IMD ने जारी किया अलर्ट
पुणे में सोमवार सुबह पाटन के एक छोटे और सुदूर गांव में भूस्खलन हुआ, जिससे एक घर मलबे में दब गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घर में रहने वाला पूरा परिवार मलबे के नीचे फंसा हो सकता है।फिलहाल बचाव अभियान जारी है। जिला सूचना कार्यालय, पुणे के अनुसार, अब तक किसी भी हताहत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के मद्देनजर, पुणे स्थित राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 5वीं बटालियन से सहायता मांगी गई। इसके अनुसार, एक 30-सदस्यीय टीम, जिसमें एक अधिकारी, दो वरिष्ठ अधिकारी और 27 जवान शामिल थे।








