नैनीताल / हल्द्वानी : सारथी फाउंडेशन समिति की लगातार जारी निराश्रित लोगों को ठंड से बचाव मुहिम ।।

Spread the love

ठंड के मौसम में *सारथी फाउंडेशन समिति* द्वारा लगातार निराश्रित लोगों मैं कंबल रजाई के वितरण कार्यक्रम को किया जा रहा है इसी सिलसिले में आज नैनीताल रोड मैं बृजलाल हॉस्पिटल के पास नर्शरी पर निराश्रित लोगों मैं कंबल वितरण का कार्य किया गया।
आज के वितरण कार्यक्रम में *पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष एवं उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय सुमित ह्रदयेश जी* एवं पूर्व ग्राम प्रधान बमोरी *मुकुल बलूटिया* पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष *दीपक मेहरा*,मोनिग वाकर क्लब अध्यक्ष *हरीश चन्द्र पाण्डेय*, यूकेडी केन्द्रीय उपलक्ष्य *भूवन जोशी*पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया*, की गरिमामय उपस्थिति रही।

आज के वितरण कार्यक्रम में लाभार्थी के रूप में इंद्रजीत,राजू थापा,मुखिया,सुनीता,त्रिलोक सिंह,कुसुम कश्यप,कमलेश कश्यप,सीमा,कलावती,मीना,राजेंद्र कुमार,राम थापा,महेश,देवकी थापा,गीता,जावित्री आदि लोग उपस्थित रहे।

वितरण के उपरांत पत्रकारों को संबोधित करते हुए *सुमित हृदयेश* ने कहा कि मैं लगातार सारथी संस्था के कार्यक्रमों को देख रहा हूं और मुझे अच्छा लगा कि ये एक ऐसी संस्था है जो बिना भेदभाव के समाज में निराश्रित लोगों मैं निर्विवाद काम कर रही है और मैं आशा करता हूं कि ये इस तरीके से लगातार कार्य करते रहेंगे।मैं संस्था के सभी सदस्यों को ऐसे नेक काम करने पर दिल से बधाई देता हूं और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
*दीपक मेहरा जी एवं हरीश चन्द्र पाण्डेय* जी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि वह सामाजिक कार्यों के लिए सदा संस्था के साथ तन मन धन से संकल्परत सदा सारथी फाउंडेशन के साथ खड़े है।
अपने संबोधन में *मुकुल बलूटिया* ने कहा कि मैं लगातार जब से संस्था की शुरुआत हुई तब से देख रहा हूं और आज पहली बार कार्यक्रम में आने का मौका मिला वाकई संस्था नेक कार्य कर रही है मैं संस्था को हार्दिक बढ़ाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

और पढ़े  उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

आज के कार्यक्रम में सारथी परिवार से सुमित्रा प्रसाद,नवीन पंत,ज्ञानेंद्र जोशी,दिशांत टंडन,मुन्ना पोखरिया,कपिल अग्रहरी,राजेश भारद्वाज,कंचन कश्यप,आकाश गर्ग,जाकिर हुसैन,गिरिश जोशी,गिरिश लोहनी,योगेश पांडे,केतन जायसवाल,प्रेमलता पाठक,निर्मल चम्याल, रमनदीप सिंह भसीन, अतुल नागपाल, गोविन्द कश्यप, कपिल जी, विवेक आदि उपस्थित रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के मामले स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा रहे हैं। संक्रमण से जूझ रहे पांच लोगों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *