ENG W vs AUS W : ऑस्ट्रेलिया सातवीं बार बनी चैंपियन, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया बनी चैंपियन

गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद बेथ मूनी के अर्धशतक की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर महिला टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने सातवीं बार इस टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 17.1 ओवर में तीन विकेट पर 153 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जॉर्जिया वॉल (9) का विकेट जल्द गंवा दिया था। इसके बाद बेथ मूनी ने फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर साझेदारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी की। मूनी ने इस दौरान अर्धशतक भी जड़ा। लिचफील्ड भी पचासा जड़ने के करीब पहुंच गई थीं, लेकिन चार्ली डिन ने उन्हें बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। मूनी 49 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 64 रन और लिचफील्ड ने 35 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों के सहारे 48 रन बनाए। एलिस पेरी 13 और एश्ले गार्डनर तीन रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से चार्ली डिन, लॉरेन बेल और सोफी एक्लेस्टोन को एक-एक विकेट मिले।

और पढ़े  2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?
  • Related Posts

    भारत vs अफगानिस्तान: क्या पहले टी20 में वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी?

    भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज के सभी मैच नई दिल्ली में खेले जाएंगे। अफगानिस्तान…

    2026 एशियन गेम्स- क्रिकेट में गोल्ड बचाने उतरेगा भारत, 2023 के मुकाबले कितनी बदल गई टीम इंडिया?

    एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट के मैदान पर भारत ने 2023 में अपनी धाक दिखाई थी। 2023 में एशियन गेम्स में भारत ने क्रिकेट के दोनों गोल्ड अपने नाम किए…