UP -मानसून आने के बाद रुका, आज इन जिलों में भीषण गर्मी-उमस का अलर्ट, क्यों नहीं हो रही बारिश?

त्तरप्रदेश में 30 जून को मानसून की आमद के बाद तराई समेत विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। लेकिन पांच जुलाई से यूपी के मानसून में फाैरी ताैर पर ठहराव के संकेत हैं। माैसम विभाग का कहना है कि फिलहाल पांच से सात जुलाई के बीच प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़कर अच्छी बारिश के आसार कम हैं। हालांकि अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश से सटे यूपी के दक्षिणी जिलों, विंध्य क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में वर्षा के हालात बने रहेंगे। बाकी जगहों पर इस बीच बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।

 

रविवार के लिए प्रदेश के तराई व पूर्वांचल के 26 जिलों में उमस भरी गर्मी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को फिरोजाबाद के टुंडला में सर्वाधिक 75 मिमी और हमीरपुर में 49 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा कानपुर में 39 मिमी, ललितपुर में 33 मिमी बारिश हुई। वहीं आगरा, चित्रकूट, मऊ समेत कई अन्य जिलों में भी वर्षा हुई।

क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांच से सात जुलाई के बीच मानसूनी बारिश बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र में केंद्रित होगी। आठ जुलाई से प्रदेश में फिर से अच्छी बारिश का दाैर शुरू होगा। 

इन जिलों में है उमस भरी गर्मी की चेतावनी

प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आस पास के क्षेत्र।

और पढ़े  UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…