संगठन-सरकार के कील-कांटे दुरस्त करेंगे नवीन: UP की दो दिवसीय यात्रा आज से, लेंगे चुनाव तैयारियों का जायजा

Spread the love

ध्यक्ष बनने के बाद उत्तर प्रदेश की अपनी पहली दो दिवसीय यात्रा के दौरान नितिन नवीन न सिर्फ संगठन और सरकार के कील कांटे दुरुस्त करेंगे, बल्कि मिशन 2027 की तैयारियों का जमीनी स्तर पर भी जायजा लेंगे। शनिवार से शुरू हो रही इस यात्रा में नितिन की योजना आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों को धार देने की है। इस क्रम में नितिन जिला अध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारियों, प्रदेश के अधिकारियों सहित राज्य के कोर ग्रुप में शामिल नेताओं से सीधा संवाद करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने हाल ही में अपनी नई कार्यकारिणी गठित की है और राज्य में राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा अपने चरम पर है। नितिन की यूपी दौरे की शुरुआत एयर पोर्ट से प्रदेश भाजपा कार्यालय तक रोड शो के जरिये होगी। इस दौरान 50 से अधिक जगहों पर उनका स्वागत किया जाएगा। स्वागत करने वालों में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
चुनाव से पहले बैठकों का दौर
प्रदेश दफ्तर पहुंचते ही नितिन नई कार्यकारिणी में शामिल किए गए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना है। इस क्रम में नितिन सहयोगी दलों, संघ के वैचारिक संगठनों के साथ भी संवाद करेंगे। इस दौरे में नवीन राज्य के सभी 98 संगठनात्मक जिला के अध्यक्षों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस बैठक में बूथ स्तर पर की गई तैयारियों का जायजा लेने के साथ फीड बैक भी लिया जाएगा।
इसके बाद अध्यक्ष नवीन तीन-चार बूथों को मिला कर गठित किए गए अवध क्षेत्र के करीब 6.5 हजार शक्ति केंद्र के प्रभारियों से सीधा संवाद करेंगे। इस बैठक में बूथवार बनाई गई रणनीति और तैयारियों का भी जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा नितिन की योजना संघ के अनुषांगिक संगठनों और सहयोगी दलों के साथ भी बैठक करने की है।

अंतिम दिन की बैठक अहम
दौरे के अंत में रविवार का दिन अहम होगा। इस दिन नितिन राज्य कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे, जिसमें संगठन महासचिव बीएल संतोष, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में नितिन मैराथन बैठकों से हासिल फीडबैक के आधार पर कोर ग्रुप के नेताओं को दिशा निर्देश देंगे।

और पढ़े  भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज: 'पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे उनके काम', प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

Spread the love
  • Related Posts

    राहुल गांधी का दावा: PM मोदी का शासन आखिरी दौर में, उत्तराधिकारी की तलाश शुरू हुई

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्ल्यूसी की बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन ‘अंतिम दौर’ में…


    Spread the love

    आज 35 साल बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति चुनाव: किसका किससे है मुकाबला, कौन दौड़ में सबसे आगे? जानिए समीकरण

    Spread the love

    Spread the loveबांग्लादेश में आज नए राष्ट्रपति का चुनाव होने वाला है। सत्तारूढ़ बीएनपी के बड़े नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर इस चुनाव में सबसे आगे माने जा रहे हैं।…


    Spread the love