Khamenei Funeral: अली खामेनेई का ताबूत देख गालिबाफ-अराघची की आंखें नम, उमड़ेंगे लाखों लोग

Spread the love

रान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार को तेहरान में पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को अंतिम विदाई देने के दौरान भावुक हो गए। फार्स न्यूज के अनुसार, इस वर्ष 28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल के हमलों में मारे गए खामेनेई के शोक समारोह की शुरुआत हो गई है।

फार्स न्यूज के मुताबिक, तेहरान के गवर्नर मोहम्मद सादेघ मोतमेदियन ने कहा, “शहीद नेता के अंतिम दर्शन और अंतिम विदाई समारोह के दौरान सुरक्षा के सर्वोच्च स्तर के इंतजाम किए जाएंगे।” उन्होंने कहा, “आज सुबह ठीक छह बजे तेहरान के प्रेयर ग्राउंड के द्वार खोले जाएंगे। इससे पहले प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।” उन्होंने लोगों से अपील की, “लोग इसी समय से प्रेयर ग्राउंड पहुंचने की योजना बनाएं।”
अंतिम यात्रा पर बगदाद भी रहेगा बंद
फार्स न्यूज ने यह भी बताया कि बगदाद के गवर्नर अतवान अल-अतवानी की घोषणा के बाद इस्लामी क्रांति के नेता की अंतिम यात्रा पर बगदाद में भी बंद रहेगा। भारत की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने शुक्रवार को अंतिम संस्कार समारोह में प्रतिनिधित्व किया।

ईरान ने शुक्रवार को दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के 4 से 9 जुलाई तक चलने वाले अंतिम संस्कार की तैयारियां कर ली हैं। इस अंतिम संस्कार में अमेरिका या इस्राइल से किसी भी हमले पर भयंकर जवाबी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए ग्रैंड मोसाला में खामनेई का ताबूत उन परिवारों के ताबूतों के बीच रख दिया गया है जो इस्राइली हमले में मारे गए थे।

राजधानी की सड़कों पर शुक्रवार से ही देश के दूरस्थ हिस्सों से लोग जुटना शुरू हो गए। छह दिन चलने वाले कार्यक्रम में लाखों लोग जुटेंगे। इस बीच सुरक्षा कारणों से अयातुल्ला के पुत्र और मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामनेई अंतिम संस्कार में शामिल न होने की भी खबरें हैं।

और पढ़े  BJP की रणनीति?: संसद में दो तिहाई बहुमत के लिए मोदी सरकार ने लगाया जोर, अब NCP पवार के बागियों पर नजर

इराक में भी ले जाया जाएगा पार्थिव शरीर
शनिवार से ईरान में खामनेई का अंतिम संस्कार कई दिनों तक चलेगा और उनके पार्थिव शरीर को ईरान तथा पड़ोसी देश इराक के शहरों में ले जाया जाएगा। इस बीच, तेहरान की सड़कों, हवाई क्षेत्र और जनजीवन को बंद करने की योजना बनाई गई है।

लाल झंडे में लिपटा खामनेई का ताबूत
सरकारी मीडिया ने खामनेई के ताबूत की तस्वीरें भी दिखाईं। इस पर लाल रंग का झंडा लिपटा था। इस पर सफेद कैलीग्राफी में या हुसैन लिखा था, जो शिया समुदाय का वाक्यांश पैगंबर साहब के पोते की 7वीं सदी की शहादत की याद दिलाता है। यह झंडा इराक के कर्बला में इमाम हुसैन के सुनहरे गुंबद वाले मजार पर लहराता रहा था। यह झंडा पारंपरिक रूप से अन्यायपूर्ण तरीके से मारे गए व्यक्ति के बहे खून और बदला लेने की पुकार, दोनों का प्रतीक माना जाता है।

महीनों बाद सामने आए जनरल वाहिदी
अमेरिका-इस्राइल तनाव पर भी ईरानी अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड का नेतृत्व करने वाले एक ताकतवर जनरल अहमद वाहिदी अंतिम संस्कार के लिए महीनों बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे स्वयंसेवक मोहम्मद हुसैन रेजाई ने कहा, जब तक (ईश्वर द्वारा) चुने गए ये लोग मैदान में हैं, हम निश्चित रूप से अपमान को न सहने की वही नीति जारी रखेंगे जिसे इस्लामिक रिपब्लिक ने शुरू किया था।

Spread the love
  • Related Posts

    PM Modi In Australia- ऑस्ट्रेलिया में विपक्षी नेता से मिले PM मोदी, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर जोर

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी का आज ऑस्ट्रेलिया दौरे का तीसरा दिन है। आज पीएम मोदी ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। इसके बाद प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलिया में विपक्ष के नेता एंगस…


    Spread the love

    खास संदेश: भारत में पहली बार होगी बिग बैश लीग,2036 ओलंपिक की दावेदारी दोहराई, चेपॉक में BBL मैच पर जताई खुशी

    Spread the love

    Spread the loveऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) पहली बार भारत में कदम रखने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने…


    Spread the love