हाईवे पर हुआ दु:खद हादसा 3छात्राओं की हुई मौके पर मौत 1 गम्भीर रुप से घायल

लखन्ऊ-गोरखपुर हाईवे पर हुये एक बड़े हादसे ने तीन स्कूली छात्राओं को असमय काल की गर्त में समा दिया वहीं एक छात्रा गम्भीर रुप में घायल हो गई जिसको इलाज के लिये जिला अस्पताल से लखन्ऊ रिफर किया गया है।मामला एन एच27 पर शुक्रवार की सुबह उस वक्त घटित हुआ जब एक लोडेड ट्रक लखन्ऊ से गोरखपुर की ओर जा रहा था कि अचानक स्आद्तगंज बाईपास पर डिवाइडर से टकराकर पलट गया जिसकी चपेट में 4 स्कूली छात्रायें आ गईं जिनमें 3 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 छात्रा गम्भीर रुप से घायल हो गई जिसको जिला अस्पताल के डाक्टरों ने लखन्ऊ रिफर कर दिया वहीं ट्रक का खलासी भी घटना में घायल हुआ है जिसका इलाज अयोध्या के जिला अस्पताल में चल रहा है।सुबह सुबह हुये इस हादसे से जहाँ हाई वे पर अफरा तफरी मच गई तो वहीं शहर में भी इस घटना को जिसने भी सुना सदमें में आ गया।सूचना पाकर नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता सहित पुलिस एंव प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये।एस एस पी शैलेश पांडे ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को किनारे करा कर आवागमन बहाल करवा दिया गया है।अंजली मौर्या,पलक चौरसिया,सृष्टि कनौजिया की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अन्य छात्रा शिवानी पॉल बुरी तरह से घायल हो गई।चारों छात्रायें शहर के आर्य कन्या स्कूल की बताई जा रहीं हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुये मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायल के परिजन को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंच कर परिजनों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

और पढ़े  नकली सिक्के: 6 मशीनें, कार और 39 बिना मुहर की डाई बरामद, इन खास जगहों पर खपाते थे पैसे
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…