Rule Change: ध्यान दें! कल 1 जुलाई से बदल रहे हैं ये 6 नियम, जान लें इन बदलावों का आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

Spread the love

ज जून महीने का आखिरी दिन है और कल से नया महीना यानी जुलाई का महीना लग जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कल से कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ सकता है?


दरअसल, महीने की पहली तारीख को देश में कई तरह के बदलाव होते हैं। जैसे- कल भी आधार से लेकर पासपोर्ट जैसे कई अन्य बदलाव होने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं…

 

1 जुलाई से क्या-क्या नियम बदलेंगे?

ट्रेन में जुर्माने में बढ़ोतरी

  • बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री से अब तक यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये लिया जाता है
  • पर कल यानी 1 जुलाई से यात्रा का पूरा किराया और 250 रुपये की जगह 500 रुपये जुर्माना लिया जाएगा
  • लगभग 13 साल बाद रेलवे ने इसमें बदलाव किया गया है
  • कोई यात्री किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर बुक किए गए टिकट पर यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसका टिकट जब्त कर लिया जाएगा
  • साथ ही उससे पूरा किराया और 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा
  • वहीं, महिला कोच में प्रवेश करने वाले पुरुष यात्रियों पर 2500 रुपये तक का जुर्माना तय किया गया है

 

 

आधार ईमेल

  • भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा 1 जुलाई से ईमेल आईडी अपडेट करवाने के नियम में बदलाव करते हुए इस काम को अगले 6 महीनों के लिए मुफ्त किया जा रहा है
  • 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक यानी 6 महीने तक आप अपने आधार कार्ड में अपनी ईमेल आईडी को मुफ्त में अपडेट करवा सकेंगे
और पढ़े  केतन की मां ने मांगी फांसी, अपनों ने भी छोड़ा साथ, चेतन को पाने की हसरत में सबकुछ हार गई सिया

 

LPG गैस सिलिंडर की कीमत

  • आमतौर पर सरकारी तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं
  • इसके बाद दाम बढ़ाने हैं या नहीं, ये हर महीने की 1 तारीख से तय किया जाता है
  • ऐसे में कल से एलपीजी के दाम बढ़ेंगे या स्थिर रहेंगे ये भी तय होना है 

    ATF और CNG के दाम

    • माना जा रहा है कि सीएनजी और एटीएफ के दामों में 1 जुलाई से बदलाव देखने को मिल सकता है
    • दरअसल, पिछले महीने भी इन दोनों ईंधन के दामों में इजाफा हुआ था
    • अगर ऐसा होता है तो इसका असर आपकी जेब पर पड़ सकता है

 

पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा
  • 1 जुलाई 2026 से सामान्य और तत्काल, दोनों तरह के पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा
  • विदेश मंत्रालय ने सामान्य और तत्काल यानी दोनों कैटेगरी के पासपोर्ट बनाने की फीस में बढ़ोतरी कर दी है

 

 

HDFC क्रेडिट कार्ड
  • HDFC बैंक का रेगोलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो जान लें कि आपको घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का मुफ्त एक्सिस करने के लिए अब नया शुल्क देना होगा
  • बैंक की तरफ से कहा गया है कि, रेगैलिया गोल्ड कार्ड के ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का लाभ उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे

Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट: गंभीर स्वास्थ्य स्थिति होने पर करेंगे विचार’, आसाराम को सुप्रीमकोर्ट से कोई राहत नहीं

    Spread the love

    Spread the loveनाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने राजस्थान…


    Spread the love

    मोबाइल नंबर शेयर करने का झंझट खत्म: इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी आ रहा यूजरनेम फीचर, जानें इसके 5 फायदे

    Spread the love

    Spread the loveमैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव लाने की तैयारी में है। कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह यूजरनेम फीचर पर काम…


    Spread the love