नैनीताल: देर शाम फोन पर कही ये बात…सुबह झील में उतराता मिला मनीष का शव, पुलिस कर रही छानबीन, जानें..

नैनीताल झील में शुक्रवार सुबह 45 वर्षीय मनीष का शव उतराता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को झील से निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शुक्रवार की सुबह ठंडी सड़क से गुजर रहे लोगों की नजर झील में शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को झील से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार बृहस्पतिवार देर शाम मनीष ने घर पर फोन कर गलत कदम उठाने की बात कही थी। सूचना मिलने के बाद परिजनों और पुलिस ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव झील में उतराता मिला।

कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त मल्लीताल निवासी 45 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़े  देहरादून / जौलीग्रांट: बदरीनाथ-केदारनाथ की हेलिकॉप्टर सेवा पर लगा ब्रेक, तकनीकी खराबी के चलते उड़ानें नहीं हो सकीं शुरू
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…