पिथौरागढ़: पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी, सीसीटीवी से खुला राज; आरोपी देर रात गिरफ्तार

पिथौरागढ़ जिले में अचानक लापता हुई पांच साल की मासूम के साथ दरिंदगी होने की मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की घटना से हर कोई स्तब्ध है।

मामले के अनुसार बीते मंगलवार को नगर में दुकान चलाने वाले बाहरी प्रदेश के व्यापारी ने अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। सीसीटीवी खंगाले गए तो एक युवक बच्ची का हाथ पकड़कर अपने साथ ले जाता दिखा। आधी रात को बच्ची नगर के टनकपुर तिराहे के पास बदहवास और अस्त-व्यस्त हालत में मिली। ऐसे में उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताते हुए उसका मेडिकल कराया गया और आरोपी की खोजबीन शुरू हुई। जब मेडिकल रिपोर्ट मिली तो आशंका सच साबित हुई।
पुलिस के मुताबिक बच्ची के साथ अमानवीय तरीके से दरिंदगी की गई। बीते बृहस्पतिवार देर रात मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए। रात करीब 12 बजे के आसपास आरोपी रई, धनौड़ा निवासी होशियार सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बच्ची अब भी महिला अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की भी घोषणा की है।
और पढ़े  उत्तरकाशी दौरे पर CM धामी: विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, भटवाड़ी में केंद्रीय विद्यालय का प्रस्ताव
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- हेमकुंड साहिब के कपाट बंद: बर्फबारी के बीच साल की अंतिम अरदास, ऐतिहासिक पल के साक्षी बने श्रद्धालु

    सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट आज शनिवार को साल की अंतिम अरदास के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस वर्ष धाम में रिकॉर्ड 3,84,573 से…

    उत्तराखंड: गैरसैंण में हो सकता है आगामी विधानसभा सत्र, तैयारियों को लेकर CM व विस अध्यक्ष के बीच हुई चर्चा

    विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हो सकता है। हालांकि अभी सरकार ने सत्र की तिथि घोषित नहीं की है। विधानसभा सचिवालय की ओर से गैरसैंण व देहरादून विधानसभा…