देहरादून: अलर्ट! निहंग देहरादून आ रहे: मची खलबली, तुरंत छावनी बना प्रेमनगर, तैनात हुई पुलिस फोर्स ने रोका यातायात

Spread the love

 

 

लर्ट.. निहंग देहरादून आ रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात विकासनगर से कुछ निहंग सिख देहरादून के निकल पड़े तो खलबली मच गई। इनपुट मिला तो प्रेमनगर छावनी में बदल गया। देखते ही देखते बाजार बंद होने लगे। बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी प्रेमनगर में जमा हो गई। तुरंत यातायात भी रोक दिया गया। जिससे सड़कें जाम हो गई। रात करीब 12:30 बजे तक प्रेमनगर में यही स्थिति रही।

प्रेमनगर की सड़क पर पुलिस की गाड़ियो का सायरन गूंजने लगा। तुरंत ही प्रेमनगर में बैरिकेडिंग कर दी गई और छावनी में बदल दिया गया। चप्पे चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। प्रेमनगर चौक पर किसी भी वाहन को न तो देहरादून आने दिया गया न ही विकासनगर की ओर जाने दिया गया। देखते ही देखते सड़कें जाम हो गई। मौके पर अफ़रा-तफरी का माहौल बन गया। हर किसी की निगाह प्रेमनगर से विकासनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर डटी रही। पुलिस की वैन, दमकल के वाहनो समेत सुरक्षा के लिहाज से जिलेभर की फोर्स को बुलाया गया।

 

सड़कों पर आए प्रेमनगर के लोग, गिरने लगे दुकानों के शटर

प्रेमनगर में रात के समय जैसे ही पुलिस की गाड़ियां पहुंचने लगी तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत बेरिकेड किया तो फोर्स भी लगातार पहुंचने लगी। देखते ही देखते लोगो में भी हड़कंप मच गया और दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़कों पर स्थानीय लोगो की भीड़ जुटने लगी। आधी रात तक प्रेमनगर की सड़क पर यही स्थिति रही।

और पढ़े  केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया के माता-पिता बोले, दोष साबित होने पर बेटी को मिले सबसे कड़ी सजा

 

काफी देर रहा जाम, लोग रहे परेशान

प्रेमनगर में जैसे ही पुलिस ने बेरिकेड कर वाहनों को रोका तो लंबा जाम लग गया। हर कोई स्थिति जानने का प्रयास करता रहा। लोग अपने वाहनों से आकर पूछने लगे कि क्या हुआ है। इसके बाद करीब डेढ़ से दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। इससे लोग काफी परेशान हुए।


Spread the love
  • Related Posts

    पूर्वोत्तर में बारिश बनी आफत: असम में पुल बहा, अरुणाचल में भूस्खलन से हालात बिगड़े, कई इलाकों का संपर्क टूटा

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वोत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। असम में बाढ़ के तेज बहाव में 300 मीटर लंबा लोहे…


    Spread the love

    सऊदी के रास तनुरा में भीषण हादसा-: अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

    Spread the love

    Spread the loveसऊदी अरब के प्रमुख औद्योगिक और तेल केंद्र रास तनुरा से बड़ी खबर सामने आई है। दिग्गज तेल कंपनी सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर रविवार सुबह करीब छह…


    Spread the love