वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 मौतें, घायलों की संख्या 4300 के पार,मलबे हटाने का काम और रेस्क्यू जारी

वेनेजुएला में भूकंप के बाद मौत का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन और मलबे हटाने का काम जारी है। रिक्टर पैमाने पर 7 से अधिक तीव्रता वाला ये भूकंप 120 से अधिक वर्षों के बाद आया है। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

 

वेनेजुएला में भूकंप के 30 घंटे से भी अधिक बीत चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा 235 तक पहुंच गया है। स्थानीय राहत और बचाव कार्य एजेंसियां भूकंप प्रभावित इलाकों में मलबे हटाने का काम कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे अधिकारियों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक हताहतों की संख्या हजारों में है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज ने देश में आपातकाल का एलान कर दिया है। भारत, अमेरिका और फ्रांस समेत दुनिया के कई देशों ने वेनेजुएला की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं।

 

 

करीब 28 साल पहले वर्ष 1999 में वेनेजुएला भूस्खलन से प्रभावित हुआ था। हजारों लोगों की मौत के कारण इसे देश की सबसे भीषण प्राकृतिक आपदाओं में से एक माना जाता है। इस भूकंप के बाद डोमिनिकन गणराज्य की रेस्क्यू टीम प्रभावित इलाकों में सबसे पहले पहुंची। हालांकि, देश के माहौल को देखते हुए चुनौतियां अधिक गंभीर हैं और कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज के लिए ये किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी साल जनवरी में मादुरो की गिरफ्तारी के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति रोड्रिगेज ने पदभार संभाला है।

  • रोड्रिगेज ने स्थानीय व्यवसायियों से मदद करने की अपील की है।
  • ला गुआइरा में राहत-बचाव कार्यों के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध कराने को कहा।
और पढ़े  नगालैंड: तुएनसांग में 3 दिन में 10 लोगों की मौत से हड़कंप, राज्यव्यापी चेतावनी जारी, पुलिस और क्या बोली?

 

 

हजारों लोग घायल, इमारतों के मलबों में जिंदगी की तलाश
वेनेजुएला में भूकंप के बाद आ रही सूचनाओं के मुताबिक 4300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। ब्राजील के अमेजन तक दहशत देखी जा रही है। इस इलाके में भी अधिकांश इमारतों को खाली कराया गया है। वेनेजुएला की राजधानी काराकास और तटीय क्षेत्र ला गुआइरा सर्वाधिक प्रभावित है। इन इलाकों में जमींदोज हुई इमारतों के मलबों में जीवित लोगों की तलाश जारी है। सामने आ रही विचलित करने वाली तस्वीरों में खून से लथपथ घायल बच्चे और पालतू पशुओं को भी देखा जा सकता है।

  • Related Posts

    साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह

    बंद नाक, खांसी या रात को सांस लेने में परेशानी होना काफी आम समस्या है। मौसम बदलते ही ज्यादातर लोगों को ये दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। कुछ लोगों को…

    भारतीय युद्धपोत से भिड़ा पाकिस्तानी जहाज: दिल्ली से लेकर इस्लामाबाद तक हलचल, भारत ने पाक राजनियक को किया तलब

    अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र के भीतर भारतीय नौसेना के एक जहाज और पाकिस्तानी नौसेना के पोत की टक्कर के बाद भारत ने पाकिस्तान के प्रभारी राजनयिक को तलब कर…