विधायक नवीन दुम्का ने किया 64.50 लाख की लागत का भवन निर्माण का किया शिलान्यास ।।

आज शहीद महेश सिंह भैसोड़ा राजकीय इंटर कॉलेज खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता नैनीताल में क्षेत्रीय विधायक नवीन चंद्र दुम्का द्वारा 64.50 लाख की लागत से भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया इसके साथ ही पूर्व में विघालय में भू-समतलीकरण,सौर ऊर्जा,कम्प्यूटर्स,फर्नीचर एवं 3 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण भी विधायक नवीन दुम्का द्वारा कराया गया है। विधायक नवीन दुम्का द्वारा यह भी बताया गया कि क्षेत्र में धान की फसल अत्यंत खराब होने के बावजूद धान की जितनी भी फसल बिक्री हेतु कांटे पर आयी सबको खरीदा गया, साथ ही क्षेत्र में 87 आर्टिजन लगे हैं व लिंक रोड़, पुलिया निर्माण जैसे अनेको विकास कार्य कराए जा चुके हैं, भाजपा सरकार सीधे सीधे आम जनता के संपर्क में है,एवं संकल्प बद्ध है,प्रत्येक व्यक्ति के साथ खड़ी है। मुख्य अतिथि विधायक नवीन दुम्का द्वारा कार्यक्रम में विद्यालय के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया।विधायक द्वारा सभी क्षेत्रवासियो का आभार व्यक्त करती है कि पहले से ज्यादा संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को इस विघालय में पढ़ने हेतु भेज रहे है।इस उपलक्ष्य पर खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा,प्रधानाचार्य राजेन्द्र द्विवेदी,जेई नन्द किशोर,कुशल सिंह भैसोड़ा, मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, महामंत्री गोविंद दानु,भारतीय कृषि अनु. सदस्य तारा जोशी, वन निगम निदेशक कुंदन चुफाल, नवीन पपोला,प्रकाश आर्य,कमल मिश्रा,कविंद्र कोरँगा, दरपान कोश्यारी,फकीर सिंह पंवार,धर्म सिंह,मंगल कोश्यारी सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड: हर स्कूल का बनेगा आपदा प्रबंधन प्लान, चेतावनी-सूचना से लेकर खोज-बचाव तक की होगी व्यवस्था
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तराखंड: अयोध्या में अतिथि गृह, रुद्रपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कवायद तेज, तैयारी में जुटा विभाग

    अयोध्या में 67.83 करोड़ रुपये की लागत से राज्य अतिथि गृह और ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में 23.32 करोड़ रुपये से आधुनिक इंडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स…