हल्द्वानी में देर रात धमाका…सपा नेता के बेटे के जूते के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख

हल्द्वानी बाजार में मीरा मार्ग स्थित जूते के शोरूम में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि जब आग लगी अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थीं। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा। सपा नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे सुमेर सिद्दीकी का मीरा मार्ग में माशा शूज नाम से शोरूम है। मंगलवार देर शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 10 बजे के किसी ने उनकी दुकान से धुआं निकलता देखा तो उन्हें सूचना दी।

सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के चार वाहनों की मदद से डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। समय रहते सूचना मिलने से आग को आसपास की दुकानों तक पहुंचने से रोका गया। सुमेर के अनुसार आग से लाखों का नुकसान हुआ है। एफएसओ मिंदर पाल सिंह के अनुसार आग लगने के कारणों का पता लगाने के साथ ही दमकल विभाग क्षति का आकलन करेगा।

बाजार बंद होने के बाद भीड़भाड़
मंगलवार रात बाजार लगभग बंद हो चुका था लेकिन जब लोगों तक आग लगने की सूचना पहुंची तो मौके पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। इस क्षेत्र में दिन के समय काफी लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। अगर आग दिन में लगी तो फायरकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ सकती थी। वहीं अगर हादसा देर रात होता तो आग कई और दुकानों को चपेट में ले सकती थी।

 

दमकल की टीम की भागमभाग
लखनऊ में हुए हादसे में बाद दमकल की टीम अलर्ट मोड पर है लेकिन मंगलवार का दिन उनके लिए चुनौती भरा रहा। पहले शाम के समय मुखानी के हीरानगर में केवीएम स्कूल में लगी आग पर काबू पाने में टीम के पसीने छूटे। यहां से टीम को फुर्सत मिली ही थी कि मीरा मार्ग में जूते का शोरूम धधक उठा। ऐसे में टीम की खूब भागमभाग हुई।

और पढ़े  बदरीनाथ चढ़ावा केस: कोर्ट ने 3 आरोपियों का लिया संज्ञान, एक हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 50 गवाह शामिल

 

एहतियातन बिजली काटी
मीरा मार्ग पर हुए अग्निकांड के दौरान यूपीसीएल ने एहतियातन बिजली बंद की। इससे गर्मी में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। इधर जब आग पर थोड़ा काबू पाया गया तो लोगों ने दुकान से बचा सामान काबू पाया लेकिन थोड़ी देर में आग फिर भड़क गई तो दमकलकर्मियों ने लोगों को पीछे कर दिया।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…