Today Horoscope 25 JUNE 2026 आज निर्जला एकादशी पर जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन।

 

मेष राशि-आज का दिन आपके लिए समृद्धि और नई उम्मीदों की सौगात लेकर आया है। जिम्मेदारियां भले ही बढ़ती हुई महसूस हों, लेकिन आपके भीतर का आत्मविश्वास हर चुनौती को अवसर में बदलने की क्षमता रखता है। किसी नए काम की शुरुआत का विचार मन में आ सकता है, और यही कदम भविष्य में लाभ का कारण बनेगा। घर में मेहमानों की चहल-पहल से रौनक बनी रहेगी। लंबे समय से जिस इच्छा को आप दिल में संजोए हुए थे, उसके पूरे होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए यह दिन मेहनत और उपलब्धि का सुंदर संगम लेकर आया है।

वृषभ राशि –आज का दिन आपके लिए अच्छा है, बस एक छोटी सी सावधानी जल्दबाजी से बचें, वरना चोट लग सकती है। वाहन संभलकर चलाएं। परिवार में खुशियां रहेंगी और आप अपने बच्चों के लिए कोई सरप्राइज लेकर आ सकते हैं। छात्रों को आज मेहनत का असली मतलब समझना होगा। फोकस ही सफलता दिलाएगा। घूमने के दौरान कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है, जो भविष्य में काम आए।

 

मिथुन राशि- आज का दिन आपके कामकाज में नई ऊर्जा और उत्साह भरने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को पहचान मिलेगी और पारिवारिक रिश्ते भी पहले से ज्यादा मजबूत नजर आएंगे। हालांकि, कोई छोटी सी शारीरिक परेशानी आपको मानसिक रूप से थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में खुद का ध्यान रखना जरूरी होगा। दिन के बीच में आप बच्चों के साथ हंसी-मजाक और मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे मन हल्का होगा।

और पढ़े  Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

 

कर्क राशि –आज का दिन आपको सिखाएगा कि जीत सिर्फ ताकत से नहीं, समझदारी से मिलती है। आप अपने विरोधियों पर भारी पड़ सकते हैं, लेकिन फैसले सोच-समझकर लें। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समर्पण दिखाई देगा। परिवार में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि कोई लिया हुआ निर्णय बाद में खल सकता है।

 

सिंह राशि- आज आपका व्यक्तित्व और आपके विचार लोगों को प्रभावित करेंगे। आपके सुझावों को महत्व मिलेगा और आप परिवार के मामलों को समझदारी से सुलझाने में सफल रहेंगे। हालांकि, कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। संतान के करियर को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है और आप इस दिशा में गंभीरता से सोचेंगे। मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए बोलते समय संयम रखें।

 

कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप कुछ विशेष करने की कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप रोमांचक समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि जीवनसाथी से कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको  किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है।

 

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में फायदा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशियां मिलेंगी, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचे। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है। आपको अधिकारियों से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरते।

और पढ़े  Today Horoscope 12 September 2026 आज हो सकता कुछ राशियों का प्रमोशन तो कुछ को धन लाभ के संकेत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कामकाज के प्रति आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। यदि आपको किसी नौकरी का ऑफर आए, तो आप उसमें थोड़ा सोच विचार कर ही आगे बढ़े। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

 

धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। भाई व बहनों से आप कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई विवाद चले, तो आपको उसमें चुप लगाना बेहतर रहेगा। आप बिजनेस में अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे।

 

मकर राशि- आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने कामों में तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। जिसे देखकर आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। राजनीति में आपको थोड़ी समझदारी दिखाते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है, क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है, नहीं तो वह आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे।

और पढ़े  Today Horoscope 13 September 2026 आज इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा , पढ़ें आज का राशिफल।

 

कुंभ राशि-आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा भरपूर रहेगी। आप लंबी यात्रा की योजना बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज जरूरी है।बिना सोचे कुछ कह दिया तो बात बिगड़ सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल देना आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

 

मीन राशि – आज आपको कानूनी मामलों में खास ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन पुराने निवेश, खासकर शेयर मार्केट से लाभ मिल सकता है। किसी डील को फाइनल करने से पहले हर कागज अच्छे से पढ़ लें। पार्टनरशिप में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। नया वाहन लेने का मन बना सकते हैं और इसके लिए लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।

 

  • Related Posts

    Today Horoscope 15 September 2026 आज इस राशि को मिल रहे है करियर में सफलता के संकेत, वृष राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

      मेष राशि-आज का दिन आत्ममंथन और खुद को बेहतर बनाने का है। यदि लंबे समय से कोई नई कला, तकनीक या कौशल सीखने की इच्छा थी, तो आज उससे…

    Today Horoscope 14 September 2026 आज इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत! नौकरी और प्रेम के मामले में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे।

      मेष राशि- आज आपका ध्यान परिवार और घरेलू मामलों पर अधिक रहेगा। मंगल का प्रभाव आपको जबरदस्त ऊर्जा, साहस और आत्मविश्वास देगा, लेकिन इसी वजह से जल्दबाजी या गुस्सा…